झड़ते बालों पर लगाएं फुल स्टॉप! चावल के पानी का यह नुस्खा करें ट्राई; 1 हफ्ते में दिखेगा असर

Rice Water For Hairfall: बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन चुका है जिसके पीछे पोषण, तनाव और गलत हेयर केयर रूटीन जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में चावल का पानी एक प्राकृतिक और किफायती उपाय है।
Rice Water Applying On Hair
बालों में चावल का पानी लगाती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Hair Fall Control Home Remedy: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के कारण बालों का झड़ना और बेजान होना एक आम समस्या बन गई है। बाजार में मौजूद महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स अक्सर फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में सदियों पुराना घरेलू नुस्खा चावल का पानी एक बार फिर दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अक्सर हम रसोई में चावल पकाते समय या उन्हें धोते समय उसका पानी बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप नाली में बहा रहे हैं वह आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में इसे तण्डुलोदक कहा गया है जो बालों को भीतर से पोषण देकर उन्हें नई जिंदगी देता है।

चावल का पानी

चावल का पानी तासीर में शीतल होता है। यह स्कैल्प (सिर की त्वचा) की जलन को शांत करता है और वात-पित्त दोष को संतुलित कर बालों की जड़ों को मजबूती देता है। वहीं आधुनिक विज्ञान भी इसकी पुष्टि करता है। शोध बताते हैं कि चावल के पानी में अमीनो एसिड, विटामिन B, विटामिन E और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व बालों की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं।

प्राकृतिक क्लींजर और कंडीशनर

चावल का पानी बालों पर एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। यह स्कैल्प पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाता है बिना बालों की प्राकृतिक नमी को छीने। शैंपू के बाद चावल के पानी से बाल धोने पर इसमें मौजूद इन्नोसिटोल नामक कार्बोहाइड्रेट बालों की ऊपरी सतह को स्मूथ कर देता है जिससे बाल रेशम की तरह मुलायम और चमकदार हो जाते हैं।

बालों की ग्रोथ और मजबूती

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो चावल के पानी से सिर की मालिश करना सबसे बेहतर उपाय है। हल्के हाथों से मसाज करने पर स्कैल्प में रक्त का संचार बढ़ता है। इससे बालों की जड़ों तक पर्याप्त पोषण पहुंचता है जिससे न केवल बालों का गिरना कम होता है बल्कि नई ग्रोथ भी तेजी से होती है।

कैसे करें इस्तेमाल

बालों के लिए आप दो तरह से चावल का पानी तैयार कर सकते हैं।

  • चावल को 30 मिनट भिगोकर उसका पानी छान लें।
  • चावल के पानी को 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दें।

ब्यूटी पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने के बजाय रसोई का यह साधारण सा नुस्खा आपके बालों की कायापलट कर सकता है। नियमित इस्तेमाल से आप न केवल झड़ते बालों से छुटकारा पाएंगे बल्कि आपके बाल प्राकृतिक रूप से लंबे और घने भी बनेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com