- Hindi News »
- Maharashtra »
- Prhar Opposes 5 Percent Teacher Salary Cut Mahamandal Decision
शिक्षक वेतन में 5% कटौती पर बवाल, प्रहार संगठन ने शिक्षण संस्था महामंडल को दी कड़ी चेतावनी
Maharashtra News: शिक्षण संस्था महामंडल द्वारा शिक्षकों के वेतन में 5% कटौती के निर्णय का प्रहार शिक्षक संघटना ने कड़ा विरोध किया है। संगठन ने कहा कि है यह निर्णय शिक्षक शोषण को बढ़ावा देने वाला है।
- Written By: आकाश मसने

प्रहार शिक्षक संगठन नागपुर विभाग के प्रमुख अजय भोयर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Teacher Salary Cut News: शिक्षण संस्थाओं की आर्थिक स्थिरता के लिए शिक्षकों के वेतन से पांच प्रतिशत कटौती करने संबंधी निर्णय पुणे में हुई शिक्षण संस्था महामंडल की बैठक में लिया गया। इस निर्णय का प्रहार शिक्षक संगठन की ओर से तीव्र विरोध व्यक्त किया गया है। इसकी सूचना नागपुर विभाग प्रमुख अजय भोयर ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी। अजय भोयर ने बताया कि पिछले दस वर्षों से शिक्षण संस्थाओं को वेतनेत्तर अनुदान प्राप्त न होने के कारण होने वाला खर्च पूरा करने के लिए शिक्षकों के वेतन में पांच प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव लाना, शिक्षण संस्था महामंडल की पलायनवादी भूमिका दर्शाता है। वेतनेत्तर अनुदान के लिए संघर्ष छेड़ने के बजाय शिक्षकों से वसूली करने का निर्णय अत्यंत निंदनीय है।
यह भी पढ़े:-शिक्षकों की भारी कमी से छात्रों का भविष्य संकट में, गड़चिरोली के कोरची कई स्कूल एक टीचर के भरोसे
उन्होंने कहा कि फुले, शाहू और आंबेडकर जैसे पुरोगामी विचारकों के महाराष्ट्र में इस तरह का नियमबाह्य प्रस्ताव लाना और उसकी मंजूरी शासन से मांगने का साहस करना प्रहार संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। कुछ संस्था चालकों की मनमानी के कारण संपूर्ण शिक्षण क्षेत्र बदनाम होता है, जबकि समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमेशा शिक्षक ही सड़क पर उतरते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
ब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
‘जनता त्रस्त मोदी मस्त’: नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट
सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा; सड़क पर प्याज फेंककर जताया विरोध, 3000 रुपये के भाव की मांग
अजय भोयर ने आगे बताया कि राज्य में अनेक शिक्षक-कर्मचारियों ने संस्था चालकों के अन्याय से त्रस्त होकर आत्महत्या तक की है। ऐसे में संस्था चालक होने का दावा करते हुए शासन के विरुद्ध न्याय की लड़ाई लड़ने के बजाय अपने ही शिक्षकों का आर्थिक शोषण करने का निर्णय लेना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसा ठराव लेना निर्लज्जता की पराकाष्ठा है।
प्रहार शिक्षक संघटना ने चेतावनी दी है कि इस ठराव का तात्कालिक पुनर्विचार किया जाए, अन्यथा शिक्षकों के आर्थिक और मानसिक शोषण के किसी भी प्रयास का प्रहार तीव्र विरोध करेगा। नागपुर विभाग प्रमुख अजय भोयर ने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्था महामंडल यदि ऐसा अविवेकी निर्णय थोपने का प्रयास करेगा तो प्रहार शिक्षक संघटना उसका कड़ा प्रतिकार करेगी।
Prhar opposes 5 percent teacher salary cut mahamandal decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
May 23, 2026 | 10:46 AMमुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
May 23, 2026 | 10:41 AMपता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
May 23, 2026 | 10:38 AMSBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMमोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
May 23, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM












