-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Korchi Prathamik Shala Teacher Crisis Education Loss
शिक्षकों की भारी कमी से छात्रों का भविष्य संकट में, गड़चिरोली के कोरची कई स्कूल एक टीचर के भरोसे
- Written By: आकाश मसने
Gadchiroli Teacher Shortage: नक्सल प्रभावित कोरची तहसील की 95 प्राथमिक शालाओं में 139 शिक्षक कार्यरत है। शिक्षकों की कमी के कारण हजारों विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।

गड़चिरोली प्राथमिक शाला (सोर्स: नवभारत फोटो )
Gadchiroli Korchi education Crisis: गड़चिरोली जिले नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल कोरची तहसील के साथ सरकार की ओर से हर समय सौतेला व्यवहार होता आ रहा है। इस बार शिक्षा विभाग की ओर अनदेखी किये जाने से जिला परिषद की प्राथमिक शालाओं में शिक्षारत हजारों विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान हो रहा है। कोरची तहसील की कुल 95 प्राथमिक शालाओं में वर्तमान में केवल 139 शिक्षक कार्यरत है। हिसाब लगाया जाए तो कुछ स्कूलों में केवल 1 तो कुछ में 2 ही शिक्षक कार्यरत है। शिक्षकों की कमी के चलते इस वर्ष शैक्षणिक सत्र से ही विद्यार्थियों का बड़े पैमाने पर शैक्षणिक नुकसान हो रहा है। लेकिन इस ओर न तो जिला परिषद के शिक्षा विभाग का ध्यान हैं और न ही शिक्षा मंत्रालय ने अब तक कोई गंभीर कदम उठाए है।
कोरची में 115 स्कूल
कोरची तहसील में जिला परिषद की कुल 115 शालाएं कार्यरत है। इनमें 19 उच्च प्राथमिक, कक्षा 1 से 12वीं तक की 95 प्राथमिक शालाओं का समावेश है। इन सभी शालाओं में कुल 247 शिक्षक कार्यरत है। इनमें तहसील के बेड़गांव स्थित कक्षा 1 से 12वीं तक की शाला में 13 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े:-2022 में सरकार गिराने के लिए शिवसेना MLA ने लिए 50 करोड़ रुपये…BJP विधायक के बयान से मचा हड़कंप
सम्बंधित ख़बरें
उल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
एक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर
बारामती का आसमान कितना सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजित पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला
वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
19 उच्च प्राथमिक शालाओं में 95 शिक्षक कार्यरत होने की जानकारी होकर प्राथमिक की 95 शालाओं के लिए शिक्षकों की कमी महसूस की जा रहीं है। इन शालाओं में नाममात्र 139 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार 95 शालाओं में से अधिकांश शालाओं में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत होने की जानकारी मिली है।
स्कूल और शिक्षकों की संख्या
- बेड़गांव की 1 से 12वीं शाला – 13 शिक्षक
- 19 उच्च प्राथमिक शालाएं – 95 शिक्षक
- 95 प्राथमिक शालाएं – केवल 139 शिक्षक
शिक्षकों के पास अन्य जिम्मेदारियां भी
वर्तमान में शिक्षकों पर शिक्षा देने के साथ साथ विभिन्न प्रकार के कार्य भी सौंपे गये है। इनमें शाला की जानकारी निरंतर रूप से सरकारी पोर्टल में अपलोड करना, माह में एक या दो बार सभाओं के लिए तहसील मुख्यालय में पहुंचना, प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्शाना आदि अनेक कार्यों में शिक्षकों को व्यस्त कर दिया गया है। ऐसे में यह शिक्षक अपनी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कैसे पढ़ाएंगे? ऐसा सवाल अब अभिभावकों व ग्रामीणों द्वारा पूछा जा रहा है।
विद्यार्थियों की कम हो रही संख्या
प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों की कमी होने के कारण इन दिनों इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने लगी है। जिससे निजी और अनुदानित शालाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती दिखायी दे रही है। लगातार हो रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक नुकसान को देखते हुए शालाओं में अतिरिक्त शिक्षकों को नियुक्त करने की मांग की जा रही है।
मुख्यालय में नहीं रहते शिक्षक
इस संदर्भ में प्रस्तुत प्रतिनिधि ने तहसील के अनेक गांवों में पहुंचकर शिक्षकों के संदर्भ में जानकारी लेने पर ग्रामीणों ने बताया कि शाला में कार्यरत शिक्षक गांवों में नहीं रहते। हर दिन अन्य गांवों से वे आवागमन करते है। कई दफां सरकारी कार्य का बहाना करने से पूरे दिन भर स्कूलों में ताला जड़ा रहता है। जिससे एक शिक्षक होने वाली शालाओं में शिक्षारत विद्यार्थियों का बड़े पैमाने पर शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।
इस संदर्भ में शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा कई बार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायतें भी की गयी। लेकिन संबंधित शिक्षकों पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी। जिससे अभिभावकों समेत शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों में असंतोष व्यक्त किया जा रहा है।
Korchi prathamik shala teacher crisis education loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AM15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
Aug 10, 2026 | 09:33 AMरीवा से भोपाल और कोलकाता की हवाई सेवा शुरू, विंध्य को मिली नई उड़ान, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Aug 10, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













