-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pm Narendra Modi Global Fintech Fest In Mumbai All Steps At The Policy Level Help Fintech Sector
फिनटेक क्षेत्र की मदद के लिए नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही सरकार, मुंबई में बोले प्रधानमंत्री मोदी
- Written By: किर्तेश ढोबले
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि सरकार फिनटेक क्षेत्र की मदद के लिए नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही है और ‘एंजल टैक्स' को भी समाप्त कर दिया गया है। मेरी नियामकों से कुछ अपेक्षाएं हैं..हमें साइबर धोखाधड़ी रोकने तथा डिजिटल समझ बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है।

फिनटेक क्षेत्र की मदद के लिए नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही सरकार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार ने मुंबई में ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024′ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में त्योहारों का मौसम है, अर्थव्यवस्था तथा बाजारों में भी उल्लास है। उन्होंने कहा कि फिनटेक क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों में 31 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया गया, फिनटेक स्टार्टअप में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024′ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए, यह दुनिया की सबसे बड़ी लघु वित्त योजना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिनटेक क्षेत्र ने वित्तीय सेवाओं को लोकतांत्रिक बनाने, ऋण तक पहुंच को आसान तथा समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वित्तीय प्रौद्योगिकी ने गांवों तथा शहरों के बीच की खाई को पाटने में मदद की है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, “I also understand your concerns related to misuse of AI. That is why India has also called for creating a global framework for the ethical use of AI. The government is making every necessary change at the policy level to help the… pic.twitter.com/KcpvAUbFuO — ANI (@ANI) August 30, 2024
नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही सरकार
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि सरकार फिनटेक क्षेत्र की मदद के लिए नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही है और ‘एंजल टैक्स’ को भी समाप्त कर दिया गया है। मेरी नियामकों से कुछ अपेक्षाएं हैं..हमें साइबर धोखाधड़ी रोकने तथा डिजिटल समझ बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठाने की जरूरत है। मुझे हमारे वित्तीय प्रौद्योगिकी परिदृश्य पर भरोसा है कि यह भारतीयों को गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करेगा।
यह भी पढ़े:- पीएम मोदी के महाराष्ट्र दौरे पर आंदोलन का ग्रहण! वाढवान में मछुआरों और कांग्रेस ने दी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
सम्बंधित ख़बरें
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
HSRP नंबर प्लेट के लिए बचा है सिर्फ एक दिन; 1 जुलाई से कटेगा भारी चालान और बंद होंगी RTO सेवाएं
महाराष्ट्र सरकार का फैसला: होर्डिंग मालिकों को तगड़ा झटका, अब 5 साल बाद छिन जाएगी जगह, ई-टेंडर से होगा आवंटन
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
बाजारों में उत्सव का माहौल
उन्होंने कहा कि भारत में त्योहारों का मौसम है, अर्थव्यवस्था तथा बाजारों में भी उत्सव का माहौल है। उनका स्पष्ट इशारा मजबूत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि तथा पूंजी बाजार के नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की ओर था। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने 31 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश आकर्षित किया है और ‘फिनटेक’ स्टार्टअप में 500 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया कि ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं। ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ विश्व की सबसे बड़ी लघु वित्त योजना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीयों द्वारा वित्तीय प्रौद्योगिकी को जितनी तेजी से तथा जिस व्यापक स्तर पर अपनाया गया है…दुनिया में कहीं ऐसा देखने को नहीं मिला।
मोदी ने कहा कि भारत में वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र द्वारा लाया गया बदलाव केवल प्रौद्योगिकी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका सामाजिक प्रभाव दूरगामी है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वित्तीय प्रौद्योगिकी ने समानांतर अर्थव्यवस्था को चोट दी और यह वित्तीय सेवाओं के मोर्चे पर गांवों तथा शहरों के बीच की खाई को पाट रहा है।
Pm narendra modi global fintech fest in mumbai all steps at the policy level help fintech sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














