Purpose Day पर सुनाइए ये गाना, ना ना करते हो जाएगा प्यार, सामने वाला नहीं कर पाएगा इनकार, करना ही होगा इकरार

Propose Day Songs: प्रपोज डे पर अगर आप अपने पार्टनर को दिल की बात कहना चाहते हैं और शब्द कम पड़ जाएं, तो ये बॉलीवुड रोमांटिक गाने आपके प्यार का सबसे खूबसूरत इजहार बन सकते हैं, तो चलिए देखते हैं...
Propose Day Special Songs
Published on
Updated on

Propose Day Special Bollywood Romantic Songs: प्यार का मौसम दस्तक दे चुका है और वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही दिलों में धड़कनें तेज हो गई हैं। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा चुका है और आज यानी 8 फरवरी प्रपोज डे है। यह वो खास दिन है जब लोग अपने दिल में छुपे जज़्बात को खुलकर सामने रखते हैं। लेकिन प्यार का इजहार तभी खास बनता है जब अंदाज थोड़ा अलग और दिल को छू लेने वाला हो।

ऐसे में अगर आप भी अपने प्यार को शब्दों में ढालने से हिचकिचा रहे हैं, तो बॉलीवुड के रोमांटिक गाने आपकी मदद कर सकते हैं। हिंदी सिनेमा में प्यार के हर एहसास को बखूबी पिरोया गया है, चाहे वो पहली नजर का प्यार हो, डर के साथ किया गया इजहार हो या रूठे दिल को मनाने की कोशिश। तो चलिए जानते हैं उन गानों के बारे में, जिससे आप अपने पार्टनर को दिल की बात कह सकते हैं...

‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’

इस गाने के बोल सीधे दिल से निकलकर सामने वाले के दिल तक पहुंचते हैं। सॉफ्ट म्यूजिक और प्यार से भरे शब्द आपके जज़्बातों को खूबसूरती से बयां कर सकते हैं।

‘चाहूं मैं या ना’

आशिकी 2 का चाहूं मैं या ना गाना आज भी प्यार का सबसे मासूम इजहार माना जाता है। अगर आप सामने वाले से इजाज़त के साथ प्यार जताना चाहते हैं, तो यह गाना परफेक्ट चॉइस है।

‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’

इसके अलावा अगर थोड़ा शरारती और थोड़ा रोमांटिक अंदाज चाहिए, तो ऋतिक रोशन का 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' गाना आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इस गाने से दिल की उलझन को प्यार भरे अंदाज में सामने रखने का बेहतर तरीका नहीं हो सकता है।

‘अगर मैं कहूं’

जब सामने वाले को देखकर शब्द साथ छोड़ दें, तब यह गाना आपकी आवाज बन सकता है। इसकी मेलोडी और लिरिक्स बिना बोले भी बहुत कुछ कह जाते हैं।

‘मैं तेनु समझावां की’

कम शब्दों में गहरी बात कहने वालों के लिए आलिया भट्ट का मैं तेनु समझावां की गाना बेहद असरदार है। इसकी भावनात्मक गहराई आपके प्यार को खास बना देगी।

‘आना मेरे प्यार को ना तुम’

साथ ही अगर आपका पार्टनर किसी बात पर नाराज है, तो प्रपोज डे उन्हें मनाने का सही मौका है। 'आना मेरे प्यार को ना तुम' जैसा गाना माफी और प्यार दोनों का खूबसूरत मेल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com