आठ फरवरी का इतिहास : दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत

Electronic Stock Market: 8 फरवरी को दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक शुरू हुआ, जिसने निवेश को तेज, पारदर्शी और वैश्विक बना दिया।
February 8th in history: The launch of Nasdaq, the world's first electronic stock market.
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

World First Electronic Exchange: इतिहास के पन्नों को पलटते हुए आठ फरवरी की तारीख पर जाएं तो पाएंगे कि यही वह दिन है, जब अमेरिका में दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरूआत हुई। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में करीब पांच दशक से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है। नासडैक शुरू होने से पहले शेयर बाजार में निवेश के लिए 'ओवर द काउंटर' तरीका चलता था।

इसी इंडेक्स ने उभरती हुई कंपनियों में निवेश के लिए आईपीओ का प्रचलन भी शुरू किया। नासडैक का मकसद ऐसे बाजार का निर्माण था, जहां निवेशक शेयर को तेज और पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर की मदद से खरीद-बेच सकें। नासडैक दुनिया भर के लिए शेयर को इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदने और बेचने का एक वैश्विक बाजार बना।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1705 : औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया।

1785 : वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना।

1872: अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वायसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उसकी हत्या की।

1897 : जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म। वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने।

1941: गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्‍म।

1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक पनडुब्बी के जरिये जापान रवाना।

1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है।

1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु।

1994: भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हेडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

2005: इजराइल और फलस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति।

2007 : भूटान नरेश पहली बार भारत यात्रा पर आए।

2008 : अमेरिका का अंतरिक्ष यान अटलांटिस फ्लोरिडा के केप केनेवरल से अंतरिक्ष के लिये रवाना।

2009: हजारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।

2010 : श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन होने से सेना के जवान बर्फ़ के नीचे दबे, 11 सैनिकों की मौत।

2014 : सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत, 130 लोग घायल हुए।

2016: प्रसिद्ध कवि और गीतकार निदा फाजली का निधन।

2024: होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को कई टन कोकीन अमेरिका में तस्करी करने के मामले में न्यूयॉर्क में दोषी ठहराया गया।

2025: अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने सदस्य देशों से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com