-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- On Ec Ordering Transfer Of Maharashtra Dgp Rashmi Shukla Congress Mp Syed Naseer Hussain Uddhav Thackeray Ashish Shelar
महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला के तबादले के फैसले का विपक्ष ने किया स्वागत, बोले ‘देर आए दुरूस्त आए’
- Written By: प्रिया जैस
चुनाव आयोग द्वारा लिए गए इस फैसले का विपक्ष ने स्वागत किया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के आशिष शेलार ने कहा है कि कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने इतना बड़ा फैसला लिया है तो सब ठीक है अन्यथा चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होता है।

डीजीपी रश्मि शुक्ला तबादला (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: चुनाव आयोग ने सोमवार को महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादला करने के सख्त निर्देश दिए है। कांग्रेस और अन्य दलों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए भारत के चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला के तत्काल तबादले का आदेश दिया है।
चुनाव आयोग द्वारा लिए गए इस फैसले का विपक्ष ने स्वागत किया है तो वहीं भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने इतना बड़ा फैसला लिया है तो सब ठीक है अन्यथा चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होता है।
उद्धव ठाकरे ने किया स्वागत
चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले के आदेश पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के खिलाफ लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: UPSC का पेपर सुरक्षित, फिर NEET बार-बार कैसे हो जाता है लीक?
हमें मिलेगा शिवसेना का चुनाव चिह्न, नहीं तो फ्रीज होगा धनुष बाण; उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा, शिंदे को लगेगा झटका
मुंबई: चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले के आदेश पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "हम चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के खिलाफ लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं।" pic.twitter.com/YcVv0pgM2q — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2024
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन
महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले के चुनाव आयोग के आदेश पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “देर आए दुरुस्त आए। चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। झारखंड में की गई कार्रवाई के अनुरूप हमने भी मांग की थी। कोई भी पुलिस अधिकारी या नौकरशाह सरकार या पार्टी समर्थक नहीं होना चाहिए। उन्हें स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए। यह सिर्फ हमारी मांग नहीं थी।”
#WATCH | Mumbai: On EC ordering transfer of Maharashtra DGP Rashmi Shukla, Congress MP Syed Naseer Hussain says, "Better late than never. Election Commission has taken action. We had made demands in line with the action they took in Jharkhand. No Police official or bureaucrat… pic.twitter.com/qekhJXVbWy — ANI (@ANI) November 4, 2024
उन्होंने कहा कि, “हर कोई जानता था कि क्या हो रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि इस देरी से लिए गए फैसले से पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है। जब विपक्षी दल ऐसी मांग करते हैं, तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करने के लिए सभी प्रयास करने चाहिए ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की DGP रश्मि शुक्ला का चुनाव आयोग ने किया तबादला, तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए आदेश
आशीष शेलार ने इसे अत्याचार बताया
मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार ने कहा, “अगर चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है, तो मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि दो बातें ध्यान में रखनी चाहिए – कांग्रेस द्वारा किसी भी महिला अधिकारी को इस तरह से निशाना बनाना और इसे अत्याचार की ओर ले जाना सही नहीं है। यह कांग्रेस के साथ भी हो सकता है।”
#WATCH | Acting on the complaints from Congress & other parties, EC orders transfer of Rashmi Shukla, DGP Maharashtra with immediate effect. Mumbai BJP chief Ashish Shelar says, "If EC has made this decision, all I would like to say is that there are two things to be kept in… pic.twitter.com/ClWJ6HJjXu — ANI (@ANI) November 4, 2024
उन्होंने कहा कि, “दूसरा, उन्हें अब यह स्पष्ट करना चाहिए, एमवीए को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है। उन्होंने रश्मि शुक्ला के तबादले की मांग की और ऐसा किया गया – इसलिए आज चुनाव आयोग निष्पक्ष है। कल, अगर उनकी इच्छा के विरुद्ध कुछ होता है – तो यह पक्षपातपूर्ण है। कांग्रेस को यह दोहरापन नहीं करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की राजनीति में मची हलचल, श्रीनिवास वनगा के बाद 3 और उम्मीदवार हुए नॉट रिचेबल
On ec ordering transfer of maharashtra dgp rashmi shukla congress mp syed naseer hussain uddhav thackeray ashish shelar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














