-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Kokan Kankavli Zilla Parishad Panchayat Samiti Bjp Unopposed Victory
नितेश राणे के गढ़ में BJP का दबदबा, जिला परिषद-पंचायत समिति में बिनविरोध जीत की बारिश, उद्धव ठाकरे को लगा झटका
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra News: कोकण के कणकवली में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव से पहले ही भाजपा के 5 से ज्यादा उम्मीदवार बिनविरोध चुने गए। नामांकन वापसी और रद्द आवेदनों से उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है।

नितेश राणे व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Zilla Parishad Election BJP Unopposed Victory: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों में चर्चा में आया बिनविरोध पैटर्न अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी देखने को मिल रहा है। कोकण के कणकवली क्षेत्र में इसी पैटर्न के कारण बीजेपी के अब तक 5 उम्मीदवार बिनविरोध निर्वाचित हो चुके हैं। विरोधी दलों के उम्मीदवारों का अपना नामांकन पत्र वापस लेना बीजेपी को मिल रही सफलता के पीछे का मूल कारण है।
इसे खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि कणकवली तालुका में शुक्रवार को ही शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया था।
मंत्री नितेश राणे के कणकवली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की बिनविरोध जीत का सिलसिला लगातार जारी है। 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से पहले ही भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है। सिंधुदुर्ग में अब तक बिनविरोध निर्वाचित उम्मीदवारों में खारेपाटण जिला परिषद से प्राची देवानंद इस्वलकर, कोकिसरे पंचायत समिति से साधना नकाशे, जाणवली से रुहिता तांबे, बांदा से प्रमोद कामत और वरवडे पंचायत समिति से राजेश सावंत शामिल हैं। इसके अलावा संजना राणे बिडवाडी पंचायत समिति से बिनविरोध जीतीं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा
UP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
ऐसे हुई बिनविरोध जीत
बिडवाडी पंचायत समिति में शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदवार विद्या विजय शिंदे का उम्मीदवारी आवेदन जांच में अवैध करार दिया गया। तीन बच्चों के नियम के कारण उनका आवेदन खारिज हुआ और भाजपा की संजना संतोष राणे बिनविरोध विजयी घोषित हुईं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में होगा बड़ा सियासी धमाका! अजित पवार की होगी घर वापसी? संजय राउत की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
वहीं कणकवली तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए दाखिल उम्मीदवारी आवेदनों में से चार आवेदन शुक्रवार को वापस लिए गए। इनमें खारेपाटण जिला परिषद क्षेत्र से उज्ज्वला वीरेंद्र चिके (निर्दलीय) तथा फोंडाघाट जिला परिषद क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की उम्मीदवार सुजाता सदानंद हलदीवे के साथ वरवडे पंचायत समिति क्षेत्र से सुधीर दिगंबर सावंत (उद्धव सेना) और शांताराम सुरेश सादये (मनसे) शामिल हैं।
इसी तरह कणकवली में भाजपा के पंचायत समिति चुनाव के दूसरे उम्मीदवार सोनू सावंत बिनविरोध हो गए हैं। इसे कणकवली तालुका में यूबीटी को लगा दूसरा बड़ा झटका बताया जा रहा है। इसी तरह खारेपाटण जिला परिषद क्षेत्र से उद्धव सेना की मीनल तलगावकर ने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया। इससे भाजपा की उम्मीदवार प्राची इस्वलकर बिनविरोध निर्वाचित हुईं। जबकि बांदा जिला परिषद क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार प्रमोद कामत भी बिनविरोध चुने गए।
Kokan kankavli zilla parishad panchayat samiti bjp unopposed victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMPM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नया मोड़, नाबालिग के खिलाफ शिकायत वापस; शिकायतकर्ता ने बदला फैसला
Aug 05, 2026 | 04:02 PMUBT की खुलेगी पोल? सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में DCM शिंदे ने दिया स्पेशल ऑडिट का आदेश, जानें पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














