अकोला में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, गांजा सहित 5.67 लाख का माल जब्त; एक गिरफ्तार

Akola News: अकोला एलसीबी ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 18 किलो गांजा और 2 बाइक जब्त की। आरोपी अनीस खान गिरफ्तार, कुल 5.67 लाख का माल बरामद, एसपी अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में हुई यह बड़ी कार्रवाई।
Major action in Akola under Operation Prahar, goods worth Rs 5.67 lakh including marijuana seized; one arrested
अकोला पुलिस कार्रवाई तस्वीर ( सोर्स: नवभारत )
Published on
Updated on

Akola Crime News: स्थानीय अपराध शाखा ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराना अकोला शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक आरोपी से 18.380 किलो गांजा और दो मोटरसाइकिल जब्त की। पकड़े गए माल की कुल कीमत लगभग 5,67,500 रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अकोला-पातुर रोड पर चांदुर फाटा के पास अमनदीप होटल के समीप छापा मारा।

 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस दौरान आरोपी अनीस खान इमाम खान (38), निवासी छबनमा नगर, अकोला को पकड़ा गया। उसके पास से 4,57,500 रुपये मूल्य का गांजा और 1,10,000 रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे पुराना शहर पुलिस स्टेशन के हवाले किया गया।

यह कार्रवाई एसपी अर्चित चांडक, बी. चंद्रकांत रेड्डी के मार्गदर्शन में की गई।

टीम में  एलसीबी के पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके, पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु बोडखे, माजीद पठान, सहा. पुलिस उपनिरीक्षक गणेश पांडे सहित पुलिस अमलदार खुशाल नेमाडे, वसिमोद्दीन, राजसिंह चंदेल, अभिषेक पाठक, आकाश मानकर, मोहम्मद आमीर, स्वप्निल खेडकर, अन्सार अहमद, स्वप्निल चौधरी और चालक विनोद ठाकरे शामिल थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com