मुआवजा मिला तो खुद ही घर तोड़ने लगे लोग; पुराना भंडारा डीपी रोड के चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

Old Bhandara Road Nagpur: पुराना भंडारा रोड के लिए 62.55 करोड़ का मुआवजा वितरित। 202 संपत्तियां क्लियर, इसी सप्ताह शुरू होगी तोड़ने की कार्रवाई। मुख्यमंत्री से जल्द सड़क बनाने की मांग।
Nagpur's Old Bhandara Road project speeds up as ₹62.55 crore compensation is distributed for 202 properties. Demolition to start soon by NMC.
नागपुर न्यूज
Published on
Updated on

Property Compensation Distribution: बीते करीब 27 वर्षों से लटके पुराना भंडारा डीपी रोड के विकास के लिए बाधित सम्पत्तिधारकों को मुआवजा देना जारी है। भूसंपादन अधिकारी व उपविभागीय अधिकारी सुरेश बगले ने जानकारी दी है कि अब तक कुल 144 निजी सम्पत्ति के लिए 236 से अधिक व्यक्तियों को करीब 62.55 करोड़ रुपयों का भुगतान किया जा चुका है।

21 जनवरी तक 109 सम्पत्तियों के संपादन के लिए 207 लोगों को 52.15 करोड़ रुपये का वितरण किया गया था। 2 फरवरी तक फिर 35 सम्पत्तियों के लिए 29 पात्रों को 10.40 करोड़ रुपयों का वितरण किया जा चुका है। इस रोड में 58 ऐसी प्रॉपर्टी हैं जो शासकीय हैं।

निजी व शासकीय प्रॉपर्टी को मिलाकर अब तक कुल 202 प्रॉपर्टी क्लियर हो चुकी हैं। आगे की प्रक्रिया भी जारी है। उसके पूर्व मनपा ने भी करीब 40-45 प्रॉपर्टी का मुआवजा दिया हुआ है। लगभग 250 के करीब प्रॉपर्टी के बाधित हिस्सों को तोड़ने में अब कोई बाधा नहीं है।

मनपा को होगा हस्तांतरित

जिन प्रॉपर्टी का मुआवजा देकर कब्जे में ले लिया गया है उन्हें इसी सप्ताह मनपा प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। उसके बाद बाधित हिस्सों को मनपा द्वारा तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। जानकारी के अनुसार कुछ सम्पत्तिधारकों ने बाधित हिस्सों को खुद ही तोड़ना भी शुरू कर दिया है। भूसंपादन अधिकारी ने संबंधित सम्पत्तिधारकों से अपील की है कि वे आवश्यक कागजात जल्द से जल्द जमा करें, ताकि मुआवजे की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सके।

सीएम को दिया निवेदन

इधर, मध्य नागपुर विकास आघाड़ी के भूषण दडवे ने मेयो हॉस्पिटल से सुनील होटल चौक तक बनने वाले इस सीमेंट रोड के चौड़ाईकरण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग का निवेदन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को दिया है। उन्होंने मांग की है कि जितनी प्रॉपर्टी का संपादन हो चुका है उन्हें तोड़ने की कार्यवाही तत्काल शुरू की जानी चाहिए, ताकि ढाई दशक से अधिक समय से लटका यह रोड बन सके। उन्होंने संबंधित बाधित सम्पत्तिधारकों से भी प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com