- Hindi News »
- Maharashtra »
- No Arrangement For Stray Animals In Varud Kanjihouse Is Full Cattle Terror On Roads
अव्यस्था: वरुड में आवारा पशुओं की कोई व्यवस्था नहीं, कांजीहाऊस फुल, सड़कों पर मवेशियों का आतंक
Cattle Terror On Roads: वरुड नगर परिषद की लापरवाही के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोंडवाडा पूरी तरह भर चुका है, जिससे मवेशी अब सड़कों पर खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

वरुड में आवारा पशुओं की कोई व्यवस्था नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati News: वरुड शहर में आवारा पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद की लापरवाही के कारण नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोंडवाडा (पशुबाड़ा) पूरी तरह भर चुका है, जिससे मवेशी अब सड़कों पर खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। इसके चलते दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। कुछ दिन पहले अधिवक्ता बहेरे की एक आवारा पशु की टक्कर से दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई थी। इस घटना के बाद कई सामाजिक संगठनों ने नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि
राष्ट्रसंत कॉलोनी के रिंग रोड इलाके में भारी संख्या में आवारा पशु देखे जा रहे हैं। यह क्षेत्र स्कूलों और ट्यूशन सेंटर्स के पास होने के कारण बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। पैदल चलने वाले, साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अत्यंत खतरनाक हो गया है। कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। शहर के अन्य भागों में भी आवारा मवेशियों की भरमार है। बार-बार निवेदन दिए जाने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन निर्षक्रय ही दिखाई दे रहा है, जिससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है।
मवेशियों की समस्या से बुरी तरह त्रस्त
सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मवेशियों को पकड़कर कोंडवाडे में नहीं रखा गया, मालिकों पर कड़ी जुर्माना कार्रवाई नहीं की गई या उन्हें गोशालाओं में नहीं भेजा गया, तो उन्हें जनआंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। वरुड के नागरिक अब इन मवेशियों की समस्या से बुरी तरह त्रस्त हो चुके हैं और सख्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नागरिक अमित जयसवाल और विलास टाकरखेड़े का कहना है कि सुबह-सुबह ही पशु मालिक जानबूझकर अपने मवेशियों को छोड़ देते हैं। जब तक उन पर सख्त जुर्माना नहीं लगाया जाएगा, तब तक हालात नहीं बदलेंगे, जनता अब बेहद परेशान हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
भीषण गर्मी से अमरावती में उष्माघात के मरीज बढ़े, 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
ये भी पढ़े: हिंगनघाट हत्याकांड: पुलिस को चकमा दे रहा है सुभाष, 8 दिन बाद भी नहीं खोज पायी वर्धा पुलिस
देवमाली में सड़क पर लगा रेत का अंबार
तो वहीं अचलपुर तहसील के देवमाली ग्राम पंचायत क्षेत्र के गुणवंत महाराज मार्ग पर बड़ी मात्रा में रेत का ढेर डाल दिया गया है, जिसके चलते आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने इस रेत के अंबार से आवाजाही मुश्किल हो गई है और यातायात व्यवस्था बुरी तरह बाधित हो रही है। केवल यातायात ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे की नालियां भी रेत से बंद हो गई हैं, जिसके कारण पानी जमा हो रहा है और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने इस स्थिति पर तीव्र नाराजगी जताई है और ग्राम पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
No arrangement for stray animals in varud kanjihouse is full cattle terror on roads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CJP अकाउंट ब्लॉक होने पर गरमाई राजनीति, नाना पटोले बोले- सरकार युवाओं की आवाज दबा रही
May 25, 2026 | 08:37 AMKKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
May 25, 2026 | 08:30 AMप्रतीक यादव की तेरहवीं आज, अपर्णा ने सुधारी पुरानी गलती, सैफई परंपरा को लेकर चर्चाएं तेज
May 25, 2026 | 08:30 AMPadma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
May 25, 2026 | 08:16 AMमई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट
May 25, 2026 | 08:15 AMसंजय गायकवाड़ की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने धमकी मामले में पुलिस जांच को दी मंजूरी
May 25, 2026 | 08:15 AMAaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
May 25, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














