- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Dipmala Salunkhe Border Ultra Marathon Amravati First Woman 100km
दीपमाला ने फिर रचा इतिहास, बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन पूरी करने वाली अमरावती की पहली महिला
Border Ultra Marathon: अमरावती की दीपमाला सालुंखे ने बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन में 100 किमी की कठिन दौड़ 14 घंटे 50 मिनट में पूरी कर अमरावती की पहली महिला धावक के रूप में इतिहास रच दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

दीपमाला ने फिर रचा इतिहास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Dipmala Salunkhe Amravati: 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला बॉर्डर पर पंजाब रेजिमेंट की 23वीं बटालियन के 120 वीर जवानों ने पूरी रात पाकिस्तानी सेना के हजारों सैनिकों को रोके रखा था। उनके शौर्य को सलाम करते हुए वर्ष 2018 से बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रतिष्ठित स्पर्धा में अमरावती की दीपमाला सालुंखे (बद्रे) ने 100 किमी की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर एक बार फिर अमरावती का मान बढ़ाया है।
इस मैराथन का आयोजन द हेल रेस द्वारा 50 किमी, 100 किमी और 160 किमी वर्गों में किया जाता है। इस वर्ष स्पर्धा 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जैसलमेर से शुरू होकर 7 दिसंबर 2025 को लोंगेवाला बॉर्डर पर समाप्त हुई। भारत के 1200 धावक इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। अमरावती की 44 वर्षीय दीपमाला ने 100 किमी की चुनौतीपूर्ण दूरी 14 घंटे 50 मिनट में पूरी की, जो निर्धारित 16 घंटे की सीमा से पहले है। राजस्थान के कठिन और रेतीले भूभाग पर यह उपलब्धि हासिल कर वे अमरावती की पहली महिला धावक बन गई हैं, जिन्होंने बॉर्डर अल्ट्रा मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की है।
अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी चमका चुकी हैं नाम
दीपमाला पूर्व में दक्षिण अफ्रीका की प्रसिद्ध 90 किमी कॉम्रेड मैराथन दो बार पूरी कर चुकी हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने विश्व के सबसे अधिक ऊंचाई वाले मार्ग पर आयोजित 72 किमी खारदुंगला चैलेंज अल्ट्रा मैराथन भी पूरी की थी।इसके अलावा वे लगातार 12 घंटे दौड़ स्पर्धा, 42 किमी फुल मैराथन और अनेक हाफ मैराथन में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
अमरावती मनपा में सफाई व्यवस्था पर महासंग्राम: 9 घंटे की गरमागरम सभा, ठेके और अधिकारियों पर उठे सवाल
ये भी पढ़े: विभिन्न स्कूलों के 350 दिव्यांग छात्रों का सहभाग, खेलों में दिव्यांग विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विभिन्न संस्थाओं ने दी बधाई
दीपमाला की इस सफलता पर अमरावती रोड रनर ग्रुप, टीम दोस्ती, अमरावती साइक्लिंग एसोसिएशन सहित विभिन्न संस्थाओं ने बधाई दी है। मैराथन की तैयारी के लिए उन्हें औरंगाबाद के आर्यन मैन प्रशांत राऊत का विशेष मार्गदर्शन मिला, जबकि अमरावती मैराथन एसोसिएशन के प्रमुख दिलीप पाटिल ने लगातार प्रोत्साहन दिया।
Dipmala salunkhe border ultra marathon amravati first woman 100km
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हुसैन दलवई का बड़ा बयान: खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन गलत नहीं, अमेरिका-इजरायल की ‘दादागिरी’ पर बरसे
Mar 03, 2026 | 09:14 PMमिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Mar 03, 2026 | 08:36 PMलखनऊ में 11 मार्च को शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत
Mar 03, 2026 | 08:31 PMSA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Mar 03, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














