धुरंधर में अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया हैरान, फराह खान ने भी जमकर तारीफ

Akshaye Khanna Acting: 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत ने फैंस का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है।
Farah Khan Praise Akshay Khanna Performance
Published on: 
Updated on: 

Farah Khan Praise Akshaye Khanna Performance: 5 दिसंबर को रिलीज हुई बॉलीवुड मल्टीस्टारर 'धुरंधर' ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है और हर किरदार ने फैंस का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है।

अक्षय खन्ना ने अपने किरदार में जान डालने के लिए हर एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी को बखूबी निभाया है। उनके किरदार की तीव्रता और नेगेटिव एनर्जी ने दर्शकों को अपनी सीट से बांध दिया है। अभिनेता ने किरदार में इतनी गहराई और डर पैदा किया कि मानो रहमान डकैत का भय दोबारा स्क्रीन पर जीवित हो गया हो।

फराह खान ने की अक्षय की एक्टिंग जमकर तारीफ

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी अक्षय की एक्टिंग की खुलेआम तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक तरफ अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रूप में दिख रहे हैं और दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। फराह खान ने लिखा, "अक्षय खन्ना, आप सच में ऑस्कर डिजर्व करते हैं।"

सोशल मीडिया पर भी फैंस अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके आंखों के एक्सप्रेशन में बेचैनी और हत्या के सीन में सिहरन पैदा करने की क्षमता ने दर्शकों को झकझोर दिया है। यही वजह है कि उनका किरदार पहले से देखने वाले हल्के-फुल्के कॉमेडी अंदाज से बिलकुल अलग नजर आया।

'धुरंधर' में अभिनेता ने निभाया दमदार किरदार

फिल्म में उनके किरदार को और दमदार बनाने के लिए एक अरबी गाना भी फिल्माया गया, जिसमें अक्षय आंखों में दहशत और मस्ती का अद्भुत मिश्रण दिखाते हुए डांस कर रहे हैं। इस गाने की तुलना एनिमल के लोकप्रिय 'जमाल कुडू' सॉन्ग से की जा रही है। दोनों गानों ने विलेन की एंट्री को बेहद शक्तिशाली और यादगार बना दिया है।

फिलहाल, 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने अपने किरदार के माध्यम से एक नया रूप पेश किया है, जो उनके फैंस के लिए सरप्राइज और फिल्म की सफलता के लिए बड़ी वजह बन गया है। उनके इस परफॉर्मेंस ने बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com