- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Anti Drugs Cell Recruitment Ndps Action
ड्रग्स विरोधी कार्रवाई होगी और तेज, ‘नशा विरोधी विशेष सेल’ के लिए साक्षात्कार शुरू
- Written By: आंचल लोखंडे
Drug Trafficking Control: अमरावती में ड्रग्स तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष नशा विरोधी सेल की भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है। आईजी शारदा राऊत ने जल्द कार्रवाई के संकेत दिए।

ड्रग्स विरोधी कार्रवाई होगी और तेज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Amravati Anti Drugs Cell: अमरावती संभाग में बढ़ती गांजा, एमडी और अन्य नशे के केमिकल पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में एनडीपीएस कानून के तहत कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु ‘विशेष नशा विरोधी सेल’ की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी के लिए शनिवार को अमरावती में विशेष भर्ती एवं इंटरव्यू आयोजित किए गए।
विशेष पुलिस महानिरीक्षक शारदा राऊत स्वयं अमरावती पहुंचीं और अधिकारियों के इंटरव्यू लिए। संभाग के पांचों जिलों — अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल और वाशिम — से अधिकारी चयन प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे।
चार्जशीट दाखिल करने की जिम्मेदारी
फिलहाल राज्य में एनडीपीएस सेल के मुख्य कार्यालय नागपुर और पुणे में हैं। नवनियुक्त अधिकारी सीधे आईजी के अधीन कार्य करेंगे। इन्हें प्रकरणों की जांच, आरोपी गिरफ्तारी, डिजिटल साक्ष्य संग्रहण और अदालत में समय पर चार्जशीट दाखिल करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती बुजुर्ग से 13.87 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा से 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
मोर्शी में भीषण ओलावृष्टि से संतरा बागानों को भारी नुकसान, किसानों पर संकट, मुआवजे की मांग
जनता ही लोकतंत्र की असली राजा, मोदी सरकार ने वादे पूरे किए, चंद्रशेखर बावनकुले का अमरावती में बयान
अमरावती में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
ड्रग्स विरोधी मुहिम
सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में अमरावती में भी स्वतंत्र नशा विरोधी सेल का कार्यालय स्थापित हो सकता है। आईजी राऊत ने एसीपी, डीसीपी, डीवायएसपी, इंस्पेक्टर, पीएसआई, एएसआई सहित विभिन्न पदों के उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया। नियुक्ति के बाद चयनित अधिकारियों को तुरंत ड्रग्स विरोधी मुहिम में तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़े: नदी तट से जानलेवा सफर जारी, पुल का अभाव, रेगुंठा परिसर के 20 गांवों का संघर्ष कायम
स्वतंत्र सेल अत्यंत आवश्यक
हाल के महीनों में अमरावती संभाग में गांजा, एमडी और अन्य केमिकल ड्रग्स की तस्करी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसी पृष्ठभूमि पर पुलिस विभाग ने सरकार से स्वतंत्र विशेषज्ञ पथक की मांग की थी। आईजी शारदा राऊत के अनुसार “अपराधों की तेज और तकनीकी जांच तथा दोषियों को सजा सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र सेल अत्यंत आवश्यक है।”
Amravati anti drugs cell recruitment ndps action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
Jun 13, 2026 | 11:36 AMघाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
Jun 13, 2026 | 11:34 AMIndian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
Jun 13, 2026 | 11:34 AM9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
Jun 13, 2026 | 11:33 AMवर्धा में पेड़ काटते समय दो टहनियों के बीच सिर फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव
Jun 13, 2026 | 11:33 AMJaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
Jun 13, 2026 | 11:28 AMगहने और वाहन चोरी का पर्दाफाश, नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता; 4.67 लाख का माल बरामद
Jun 13, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














