-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Dream Science Seeing These Scenes Indicates That Your Good Times Are About To Begin Know The Signs
स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन दृश्यों का दिखना बताता है कि शुरू होने वाला है आपका अच्छा समय, जानें संक
- Written By: सिमरन सिंह
Swapan Shastra Good Dreams: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कोई न कोई संदेश देता है कभी शुभ तो कभी अशुभ। कई बार सपनों में दिखने वाले कुछ विशेष संकेत इस बात की किसी ओर इसारा करती है।

क्या होता है सपनों का मतलब। (सौ. Freepik)
Meaning of Dreams: सपनों की दुनिया रहस्यमयी होने के साथ-साथ बेहद गहरी भी होती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना कोई न कोई संदेश देता है कभी शुभ तो कभी अशुभ। कई बार सपनों में दिखने वाले कुछ विशेष संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि व्यक्ति का भाग्य चमकने वाला है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। आइए समझते हैं ऐसे ही शुभ व प्रेरणादायी सपनों का अर्थ।
दूध से स्नान करते हुए स्वयं को देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को दूध से स्नान करते हुए देखता है, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही बड़ी मात्रा में धन लाभ होने वाला है। साथ ही यह संकेत करियर में तरक्की, सम्मान में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता की ओर भी इशारा करता है। ऐसे सपने आने पर यह माना जाता है कि आपके जीवन में प्रगति के नए अवसर खुलने वाले हैं और सफलता आपके कदम चूमने लगेगी।
सपने में कमल का फूल दिखना
यदि सपने में कमल का फूल दिखाई दे तो यह मां लक्ष्मी की विशेष कृपा का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र कहता है कि कमल का फूल दिखना आने वाली समृद्धि, धन वृद्धि और आर्थिक परेशानियों के खत्म होने का संकेत देता है। साथ ही यह सपना बताता है कि आपकी आय के नए साधन खुल सकते हैं और रुके हुए कार्य भी पूरे होने लगेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
ये भी पढ़े: नए नहीं, पुराने कपड़े! आखिर क्यों पीढ़ियों से नवजात को पहनाए जाते हैं पुराने कपड़े?
सपने में बारिश का दृश्य देखना
बारिश को स्वप्न शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। यदि आपको सपने में हल्की या तेज बारिश दिखाई देती है, तो यह अचानक धन लाभ का संकेत देती है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने वाला है। ऐसे सपने जीवन में प्रेम, खुशियों और नए संबंधों के आगमन का भी संदेश देते हैं।
सपने में स्वादिष्ट भोजन देखना या खाते हुए दिखना
अगर आप सपने में अच्छा और स्वादिष्ट भोजन खाते हुए दिखाई दें, तो यह शानदार भविष्य का संकेत है। यह बताता है कि आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है और आपको जल्द ही बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इस प्रकार का सपना शुभ समाचार मिलने, मानसिक संतोष बढ़ने और जीवन में सकारात्मक उन्नति का भी प्रतीक है।
Dream science seeing these scenes indicates that your good times are about to begin know the signs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













