-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Bhadravati Stray Dogs Menace Citizens Demand Action
भद्रावती में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, मुख्य मार्गों पर बढ़ रहा खतरा, नागरिकों में नाराज़गी
- Written By: आंचल लोखंडे
Stray Dogs Menace: भद्रावती शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मुख्य मार्गों पर झुंड के रूप में घूमते कुत्तों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा है, जिससे नागरिकों ने कार्रवाई की मांग की है।

भद्रावती में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhadravati News: भद्रावती शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में कुत्तों के झुंड दिनभर घूमते नजर आते हैं। कई स्थानों पर कुत्तों ने सड़क पर ही डेरा जमा लिया है, जिससे राहगीरों को हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।
खासकर सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय कर्मियों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक भौंकने या पीछे दौड़ने की वजह से लोग संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
सड़क पर घूमते पशुओं से यातायात अव्यवस्थित
नागरिकों के अनुसार स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। आवारा कुत्तों के साथ ही गाय और बैल भी सड़कों पर स्वतंत्र रूप से घूमते दिखाई देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान न मिलना लोगों में असंतोष बढ़ा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर कार्यक्रम, युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक का विमोचन
चंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, समिति सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा PHC का किया निरीक्षण
चंद्रपुर में मिले 2 सिर वाले सांप, वन विभाग भी हैरान, 34 सपोलों को किया रेस्क्यू
कांजी हाउस खाली, कार्रवाई के अभाव पर सवाल
शहर में मौजूद कांजी हाउस लंबे समय से खाली पड़ा है। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका आवारा पशुओं को वहां रखने जैसी कार्रवाई में इच्छुक नहीं दिखती, जिसके कारण उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक खतरनाक बन गई है।
रात में बढ़ जाता है खतरा
नागरिकों ने बताया कि रात के समय कुत्तों का व्यवहार और अधिक आक्रामक हो जाता है। घर के बाहर झुंड बनाकर भौंकना और राहगीरों के पीछे दौड़ना आम बात हो गई है। सुबह की सैर पर जाने वाले कई लोग अब हाथों में डंडा लेकर निकलने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़े: छह महीनों से तासिका शिक्षक मानदेय से वंचित, अध्यापन बंद करने की चेतावनी, छात्रों की पढ़ाई पर संकट
तत्काल उपाय की मांग
नागरिकों ने नगर पालिका से मांग की है कि कुत्तों की नसबंदी एवं टीकाकरण, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था,सड़क पर घूमने वाले अन्य पशुओं को कांजी हाउस में स्थानांतरित किया जाए।
ताकि हादसों की संभावना कम हो सके
भद्रावती के नागरिकों को उम्मीद है कि नगर पालिका जल्द ठोस कदम उठाएगी और बढ़ती समस्या से राहत दिलाएगी। फिलहाल शहर का मुख्य सवाल यही है।आख़िर कब मिलेगी आवारा कुत्तों से निजात?
Bhadravati stray dogs menace citizens demand action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














