- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- The Government Took Care Of Women Risking Their Lives For Water Built An Iron Bridge In A Hurry
पानी के लिए जान जोखिम में डाल रही महिलाओं की सुध सरकार ने ली, आनन-फानन में बनाया लोहे का पुल
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
त्र्यंबकेश्वर : तहसील के खरखेत ग्राम पंचायत (Kharkhet Gram Panchayat) के तहत आने वाले पाडा की महिलाओं द्वारा मौत के मुंह से पीने का पानी (Drinking Water) लाने की खबर कई समाचार पत्रों की सुर्खियां बनीं। जिसके बाद नींद से जागे जिला परिषद प्रशासन (District Council Administration) ने 30 फीट गहरी खाई पर पुल (Bridge) बनवाया है। साथ ही नल के जरिए पीने का पानी देने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें 3 महीने का वक्त लगेगा। महिलाओं (Womens) ने पुल का पूजन किया है।
गौरतलब है कि खरखेत ग्राम पंचायत परिसर में 12 पाड़ा है। यहां के लगभग सभी परिवार खेती के लिए पाड़ा से देढ़ किलोमीटर दूर तास नदी के तट पर रहते है। 25 आदिवासी बस्ती में 300 से अधिक परिवार है। यहां की महिलाओं को हर दिन मौत के मुंह से पीने का पानी लाना पड़ता था। ये महिलाएं खाई में बनाई गई लकड़ी के पुल को पार कर पानी लाती थी। कई ग्रामीण इस खाई में गिर चुके है। सरकार की कई योजनाएं गांव के लिए आती है, लेकिन इन बस्ती तक नहीं पहुंचती है। यह इन आदिवासियों का दुर्भाग्य है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: ईंधन की कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व अभियान के तहत वर्धा में समाधान शिविर: नागरिकों से लाभ उठाने की अपील
संगमनेर में समूहों और वार्डों के लिए अंतिम वार्ड संरचना की घोषणा, चुनाव प्रक्रिया के गतिविधियां तेज़
Chamorshi Tehsil: विश्रामगृह बना खंडहर, रेगड़ी में 20 साल से नहीं हुई मरम्मत, प्रशासन की अनदेखी
नदी के नजदीक खेती, फिर भी बारिश के पानी पर होती है खेती
वहीं लड़की से चलकर विद्यार्थी हरसुल, पेठ आदि परिसर में शिक्षा के लिए जाते है। बस्ती की ओर आने के लिए सावरपाडा-शेंद्रीपाडा सड़क आवश्यक है। सावरपाडा से हरसुल को जाने के लिए 40 रुपए लगते है। यह सड़क बनने पर 20 रुपए किराया लगेगा। परिसर के अन्य नदी पर पुल का निर्माण किया गया है, लेकिन तास नदी पर पुल न बनाने से समस्या कम नहीं हो रही है। नदी के नजदीक खेती है, लेकिन बिजली की व्यवस्था न होने से पानी लेने के लिए मोटर का उपयोग नहीं किया जा सकता। बारिश की पानी पर ही खेती की जाती है।
यह खबर समाचार पत्रों में प्रकाशित होते ही जिले के पालकमंत्री छगन भुजबल, पर्यावरणमंत्री आदित्य ठाकरे, जलापूर्ति और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला परिषद प्रशासन गहरी नींद से जागी। इसके बाद प्रशासन ने गहरी खाई पर पुल का निर्माण कराया। साथ ही ग्रामीणों को पीने का पानी नल के माध्यम से देने के लिए प्रयास शुरू किए गए है। 3 माह के बाद नल के माध्यम से ग्रामीणों को पानी मिलेगा अब महिलाओं को मौत के मुंह से पानी लाने की नौबत नहीं आएग।
The government took care of women risking their lives for water built an iron bridge in a hurry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
May 25, 2026 | 03:01 PMSubhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
May 25, 2026 | 02:59 PMशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
May 25, 2026 | 02:52 PMसंसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMसीहोर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम; आम जनता में भारी आक्रोश
May 25, 2026 | 02:45 PMPune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
May 25, 2026 | 02:44 PMसामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM














