छत्रपति संभाजीनगर: ईंधन की कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई; जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Petrol Diesel Stock Rumors: छत्रपति संभाजीनगर में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद उमड़ी भीड़ पर जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने कड़ा रुख अपनाया है। साथ ही सिडको में बुलेट की टक्कर से महिला घायल हुई है।
Collector Dilip Swami assures no fuel shortage in Sambhajinagar, warns against rumors. Meanwhile, a woman was injured in a hit-and-run by a Bullet bike in Sidco area.
पेट्रोल पंप (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar District Administration News: छत्रपति संभाजीनगर जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार होने के बावजूद पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने पेट्रोल पंप चालकों और पेट्रोलियम कंपनियों की संयुक्त बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के जरिए तत्काल ईंधन वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

इसके बावजूद यदि पंपों पर भीड़ दिखाई दे रही है तो इसके पीछे समन्वय की कमी और अफवाहें जिम्मेदार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी प्रवीण फुलारी, लेखाधिकारी पी. पी. होलकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप शिंदे, भारत पेट्रोलियम के शशांक तिवारी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अजय कुमार सिन्हा, इंडियन ऑयल के गणेश खेत्री सहित पेट्रोल पंप संचालक संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे

जिलाधिकारी स्वामी ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को ईंधन की उपलब्धता की सही जानकारी दी जाए ताकि अनावश्यक भीड़ न बढ़े। उन्होंने डिपो से पेट्रोल पंप तक ईंधन पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए। ताकि किसी तरह की बाधा न आए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को डीएम का निर्देश

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें। अफवाहों पर विश्वास न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं। अनावश्यक भंडारण से बचें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के लिए डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। पेट्रोल पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत ईंधन वितरण सीमित करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन पर्याप्त भंडार की पुष्टि होने के बाद अब यह आदेश रद्द कर दिया गया है।

बुलेट की टक्कर से महिला जख्मी

छत्रपति संभाजीनगर तेज गति से जा रही बुलेट के राहगीर महिला को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह दुर्घटना 24 मार्च की रात 7 बजे एन-8 सिडको स्थित राणाजी मंगल कार्यालय के सामने हुई। यशोधरा कॉलोनी व घरेलू कार्य करने वाली शीला नंदकिशोर शेलके ने फरियाद दर्ज कराई कि एन-4 सिडको स्थित राणाजी मंगल कार्यालय के पास पहुंचने के बाद सावरकर चौराहे से तेज गति से आई ब्लेट के चालक ने बुलेट लापरवाही से चलाकर उन्हें गंभीर रूप से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक फरार हो गया। सिडको पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com