- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Simhastha Kumbh 2027 25000 Crore Scam Rti Revelation
बिना ‘प्लान’ के ₹25,000 करोड़ का दांव, नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में महाघोटाले की आहट! आरटीआई में हुआ खुलासा
- Written By: आंचल लोखंडे
Simhastha Kumbh 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ 2027 में बिना एकीकृत योजना और डीपीआर के ₹25,000 करोड़ खर्च की तैयारी आरटीआई में उजागर हुई है, जिससे बड़े वित्तीय घोटाले की आशंका बढ़ गई है।

Kumbh Mela Budget (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Kumbh Scam: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी दस्तावेजों और आरटीआई से खुलासा हुआ है कि प्रशासन बिना किसी एकीकृत विकास योजना के लगभग ₹25,000 करोड़ खर्च करने की तैयारी में है। नियम और कानूनों को ताक पर रखकर ‘योजना गायब और बिल जिंदा’ वाली नीति अपनाई जा रही है।
कुंभ मेला अधिनियम 2025 के तहत किसी भी कार्य से पहले एकीकृत विकास योजना बनाना अनिवार्य है, लेकिन यहां स्थिति ठीक इसके उलट नजर आ रही है। सरकारी मुहर के साथ बिना किसी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के कार्यों को मंजूरी दी जा रही है। विशेषज्ञों का आरोप है कि यह सीधे तौर पर “खुला भ्रष्टाचार” है, जहां बिना किसी ब्लूप्रिंट के करदाताओं का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है।
सिस्टम की जवाबदेही हुई ‘शून्य’
पुणे के आरटीआई कार्यकर्ता विजय कुंभार ने आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। उनकी आरटीआई के जवाब में प्रशासन ने स्वीकार किया कि उनके पास कोई साझा विकास प्रारूप मौजूद नहीं है। शासन ने मंत्री समिति और उच्च स्तरीय प्राधिकरण तो बना दिए हैं, लेकिन धरातल पर वित्तीय नियंत्रण पूरी तरह शून्य नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
हंगामेदार होगा राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र, मुंबई में 22 जून से 10 जुलाई तक
मुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे
सजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड
विभागवार बंदरबांट: किसे कितना मिला?
- प्रशासनिक अराजकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर विभाग अपनी सुविधानुसार बजट बना रहा है
- नासिक मनपा: ₹3277.58 करोड़ की बड़ी जिम्मेदारी
- प्रस्तावित खर्च: प्रथम चरण के कार्यों के लिए ₹5140 करोड़ से अधिक का प्रावधान
- अघोषित व्यय: पुलिस, बिजली और जलसंपदा जैसे विभागों द्वारा बिना किसी केंद्रीय निगरानी के खर्च
ये भी पढ़े: क्या सुनेत्रा पवार संभालेंगी NCP की कमान? विधायक प्रताप चिखलीकर के बयान से राज्य में सियासी हलचल तेज
वित्तीय अनुशासन की बलि
वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डीपीआर के फंड जारी करना आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। इससे न केवल परियोजनाओं की लागत बढ़ेगी, बल्कि भविष्य में भ्रष्टाचार की जांच होने पर जवाबदेही तय करना भी लगभग असंभव हो जाएगा। 2027 का कुंभ आस्था का केंद्र बनने के बजाय प्रशासनिक विफलता और वित्तीय कुप्रबंधन का प्रतीक बनता नजर आ रहा है।
Nashik simhastha kumbh 2027 25000 crore scam rti revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran Peace Deal पर भड़के नेतन्याहू, बोले- ट्रंप और मेरी राय एक नहीं, किसी कीमत पर नहीं बनने देंगे परमाणु बम
Jun 16, 2026 | 06:44 AMBirthday Horoscope 16 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और भाग्य? जानें जन्म स्थान से कनेक्शन
Jun 16, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM













