- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Education Department Corruption Allegations Teachers Protest
पैसे दिए बिना नहीं हिलती फाइल, शिक्षकों का फूटा गुस्सा, जनता दरबार में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हंगामा
Nashik Education Department: नासिक में शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के जनता दरबार में अधिकारियों की अनुपस्थिति और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Nashik Education Department (सोर्सः सोशल मीडिया)
Teachers Protest Nashik: नासिक विभागीय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय का कामकाज एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। शिक्षकों और प्राध्यापकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित जनता दरबार में शिक्षकों ने तीखी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। शिक्षकों का आरोप है कि बिना पैसे दिए यहां कोई भी फाइल आगे नहीं बढ़ती। आक्रोशित शिक्षकों ने कार्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी की।
नासिक विभाग के चारों जिलोंनासिक, अहमदनगर, जलगांव और धुले से सैकड़ों शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नासिक रोड स्थित शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में एकत्र हुए थे। इस जनता दरबार का आयोजन शिक्षक विधायक किशोर दराडे की उपस्थिति में किया गया था। हालांकि, दो घंटे बीत जाने के बावजूद विभागीय शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर शिक्षकों का धैर्य टूट गया।
शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
आक्रोशित शिक्षकों ने कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद अधिकारी बाहर आए। इस दौरान शिक्षकों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि कार्यालय के कर्मचारी हर कार्य के लिए पैसों की मांग करते हैं। शिक्षकों का कहना है कि वे जून माह से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद उनकी फाइलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
छत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
बजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
अधिकारियों का स्पष्टीकरण
बढ़ते विवाद को देखते हुए शिक्षा उपनिदेशक संजय कुमार राठौड़ ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि विभाग इस समय अत्यधिक कार्यभार के दबाव में है। जीपीएफ, पेंशन और मेडिकल बिल जैसे मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है, लेकिन तकनीकी खामियों और अदालती प्रक्रियाओं के कारण कुछ प्रकरणों में देरी हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य किसी भी शिक्षक को परेशान करना नहीं है।
ये भी पढ़े: अब ‘लाडकी बहन’ योजना के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य, ई-केवाईसी के जरिए लाभार्थियों का सत्यापन
विभाग की छवि पर सवाल
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व इसी कार्यालय के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जा चुके हैं। ऐसी पृष्ठभूमि में शिक्षकों द्वारा लगाए जा रहे नए रिश्वत के आरोप विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं। शिक्षक विधायक किशोर दराडे की मध्यस्थता और फरवरी तक लंबित मामलों के निपटारे के आश्वासन के बाद आंदोलन शांत हुआ, लेकिन समाज का निर्माण करने वाले शिक्षकों का न्याय के लिए सड़कों पर उतरना शिक्षा विभाग की गिरती साख को उजागर करता है।
Nashik education department corruption allegations teachers protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG किल्लत से निपटने के लिए भारत का प्लान-B तैयार, अब इन देशों से आ रही LPG की खेप
Mar 11, 2026 | 09:47 AMमुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
Mar 11, 2026 | 09:45 AM16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
Mar 11, 2026 | 09:42 AMBridal Fashion: सिर्फ लहंगे से नहीं आता परफेक्ट ब्राइडल लुक! ज्वेलरी की ये छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा लुक
Mar 11, 2026 | 09:39 AMछत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
Mar 11, 2026 | 09:33 AMबजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
Mar 11, 2026 | 09:31 AMअमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा- मुश्किल समय में भारत एक जिम्मेदार साथी
Mar 11, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM










