-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Daregaon 11kv Power Line Incident Malegaon
दरेगांव में लापरवाही: मिट्टी बनी धधकती भट्टी, 11 हजार वोल्ट की लाइन गिरने से मिट्टी पिघलकर बनी ‘लावा’
- Written By: आंचल लोखंडे
Daregaon Power Incident: मालेगांव के दरेगांव में 11 केवी हाई टेंशन लाइन गिरने से मिट्टी लावा जैसी पिघल गई, जिससे बिजली कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

11kV line accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Malegaon Power Supply: मालेगांव शहर के दरेगांव इलाके में बिजली कंपनी की कथित लापरवाही और सुरक्षा प्रणाली की विफलता के कारण एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11,000 वोल्ट (11 केवी) की हाई टेंशन लाइन शनिवार पूरी रात जमीन के संपर्क में रही, जिसके कारण अत्यधिक गर्मी से मिट्टी पिघलकर लावा जैसी तरल और काली हो गई।
स्थानीय निवासी उमैर अंसारी के अनुसार, बिजली का खंभा हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से करंट रात भर जमीन में उतरता रहा। चिंताजनक बात यह है कि इतनी बड़ी तकनीकी खराबी के बावजूद मालेगांव पावर सप्लाई लिमिटेड की स्वचालित सुरक्षा प्रणाली (सर्किट ब्रेकर) ट्रिप नहीं हुई।
बिजली कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिजली आपूर्ति लगातार जारी रहने के कारण संबंधित स्थान धधकती भट्टी में तब्दील हो गया। मिट्टी और रेत पिघलने से कांच जैसा काला पदार्थ बन गया, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा हादसा में एक साल के बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
इस घटना से ‘स्टेप पोटेंशियल’ का गंभीर खतरा पैदा हो गया था, जिससे वहां से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति या मवेशी की मौके पर ही मौत हो सकती थी। यदि आसपास सूखी घास या कोई ज्वलनशील सामग्री होती, तो शहर में भीषण आग लग सकती थी। इस लापरवाही ने जनजीवन और संपत्ति को बड़े जोखिम में डाल दिया है।
ये भी पढे़: मुंबई में नौकरी के नाम पर विदेशी महिलाओं की तस्करी, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार
पूरे क्षेत्र का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग
उमैर अंसारी ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा तंत्र समय पर सक्रिय क्यों नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों और लाइन स्टाफ के विरुद्ध मामला दर्ज करने तथा पूरे क्षेत्र का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।
Daregaon 11kv power line incident malegaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PM42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
Jul 29, 2026 | 05:59 PMWhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














