भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO

Bhopal Traffic Jam: भोपाल में किसान आंदोलन के चलते कई प्रमुख सड़कें बंद हैं। ट्रैफिक जाम से लोग घंटों फंसे रहे, प्रशासन के प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Bhopal Farmer Protest: मध्य प्रदेश के भोपाल राज्य में चल रहे किसान आंदोलन के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करते नजर आ रहे है। रिपोर्ट के अनुसार किसान प्रदर्शन के कारण शहर के कई मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया हैं। जिससे लोगों को अपने घर या ऑफिस तक पहुंचने के लिए 5-6 किलोमीटर एक्स्ट्रा चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। लोग काम पर जाने, अस्पताल पहुंचने या बच्चों को स्कूल छोड़ने में काफी कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

कई लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। इतना ही नही बल्कि स्थानीय लोग प्रशासन से बहुत नाराज हैं क्योंकि रास्ते बंद करने से पहले कहीं पर भी उचित सूचना नहीं लगाए गए है, जिससे लोग बीच रास्ते में फंस गए है। इतना ही नही  बल्कि कई लोगों ने किसानों के प्रदर्शन और उनकी मांगों पर भी चर्चा की है। कुल मिलाकर, यह रिपोर्ट दिखाती है कि कैसे सड़कों के बंद होने से आम जनता का रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है और उन्होंने कहा कि उन्हे प्रशासन से बेहतर प्रबंधन की उम्मीद है। इस वीडियो को जरूर देखें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com