मुंबई में नौकरी के नाम पर विदेशी महिलाओं की तस्करी, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

Mumbai Police ने अंधेरी (पूर्व) के एक होटल में छापेमारी कर अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नौकरी के झांसे में लाई गई विदेशी महिलाओं को देह व्यापार में धकेला जा रहा था।
Mumbai International Sex Racket Bust
मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Foreign Women Trafficking: मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी (पूर्व) स्थित एक होटल में छापा मारा। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि विदेशी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर भारत लाया जा रहा है और उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला जा रहा है। रेड अंधेरी पूर्व के एके रोड स्थित हॉटेल विला पैलेस में की गई।

बोगस ग्राहक बनाकर रचा जाल

पुलिस ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए एक बोगस ग्राहक की मदद से जाल बिछाया। दोपहर करीब 3:30 बजे आरोपी ने कथित तौर पर दो युगांडाई महिलाओं से मुलाकात कराई और लेनदेन की प्रक्रिया शुरू की। जैसे ही सौदेबाजी आगे बढ़ी, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मार दिया और पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

होटल मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर विवेक कुमार बैद्यनाथ यादव सहित चार स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को संदेह है कि मुंबई के कुछ अन्य प्रमुख होटलों में भी इसी तरह का अवैध नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार से जुड़े गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि विदेशी महिलाओं को बहला-फुसलाकर भारत लाने और जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com