झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है...संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO

Parliament Monsoon Session 2026: संसद में चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने युवाओं के देशव्यापी आंदोलन और एकजुटता की तारीफ की है।

Akhilesh Yadav Parliament Speech: संसद में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। युवाओं के देशव्यापी आंदोलन और एकजुटता की तारीफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि नई पीढ़ी ने साबित कर दिया है कि 'झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है'। पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NDA सांसदों द्वारा उनके स्वागत पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि एक 'प्रधान जी' को हटाकर 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया गया।

भाजपा सरकार में यूपीटीईटी, सिपाही भर्ती, नीट और दरोगा भर्ती जैसी 20 से अधिक परीक्षाओं के पर्चे लीक होने का उन्होंने ब्योरा दिया। सपा प्रमुख ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी NTA में आउटसोर्सिंग पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार हर संस्था को आउटसोर्स कर रही है। अखिलेश ने कहा कि कि 1 लाख से अधिक प्राइमरी स्कूल बंद करके गरीबों, पिछड़ों और दलितों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश की जा रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com