- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Uddhav Thackeray Attacks Government Over Opposition Leader Post Maharashtra
Nagpur Winter Session: विपक्ष नेता के बिना लोकतंत्र अधूरा, उद्धव ठाकरे का सरकार पर वार
Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में विपक्ष नेता की नियुक्ति में देरी पर उद्धव ठाकरे ने सरकार पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि एलओपी के बिना लोकतंत्र अधूरा है और तुरंत निर्णय जरूरी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

उद्धव ठाकरे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Maharashtra Political Controversy: महाराष्ट्र में विरोधी पक्ष के नेता की नियुक्ति न होने को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने कहा कि विरोधी दल के नेता (एलओपी) के बिना लोकतंत्र अधूरा है और एलओपी की नियुक्ति में बाधा डालना लोकतंत्र की हत्या के समान है।
उद्धव ने यह भी सवाल उठाया कि अगर संख्याबल का नियम विपक्ष नेता के पद पर लागू होता है, तो यही नियम उपमुख्यमंत्री पद पर भी क्यों लागू नहीं होता। उन्होंने कहा, “दो-दो उपमुख्यमंत्री बना दिए हैं, कल 40 भी बना देंगे। जब उपमुख्यमंत्री संवैधानिक पद नहीं है, फिर भी वह मौजूद है, तो विपक्ष के नेता की नियुक्ति क्यों नहीं हो रही?”
दिल्ली का उदाहरण
दिल्ली का उदाहरण देते हुए ठाकरे ने कहा, “दिल्ली में 70 में से केवल 3 सदस्य होने के बावजूद भाजपा ने विपक्ष नेता को मान्यता दी थी, तो फिर महाराष्ट्र में क्यों नहीं?”
उन्होंने कहा कि विपक्ष नेता का पद लोकतंत्र के संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे तुरंत भरा जाना चाहिए। ठाकरे ने स्पष्ट कहा, “विपक्ष नेता का नाम विपक्ष तय करेगा, सत्ता पक्ष नहीं। जैसे कोई यह तय नहीं कर सकता कि मुझे क्या भाषण देना है।”
सम्बंधित ख़बरें
अनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
कामगार कल्याण-औद्योगिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: आकाश फुंडकर
मुंबई के पांच वार्डों में पानी का टेंशन, 18 घंटे बाधित रहेगी पेय जल की आपूर्ति
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: राजस्व सेवा में बड़ा सुधार, प्रतिनियुक्ति पर लगी पाबंदी
पिछले सत्र में भी उठाई थी मांग
ठाकरे ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद के सभापति राम शिंदे से मुलाकात कर दोनों सदनों में विपक्ष नेता की नियुक्ति की मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाविकास आघाड़ी ने विधानसभा में विपक्ष नेता पद के लिए यूबीटी विधायक भास्कर जाधव और विधान परिषद के लिए कांग्रेस विधायक सतेज पाटील का नाम प्रस्तावित किया है।
ये भी पढ़े: लाडकी बहिन योजना में 165 करोड़ की लूट में ‘लाडले’ भी शामिल, सरकार ने शुरू की वसूली
ठाकरे ने बताया कि अध्यक्ष और सभापति ने कहा है कि वे भी इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं और जल्द निर्णय लेंगे। ठाकरे ने याद दिलाया कि पिछले सत्र में भी यही आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक निर्णय नहीं हुआ है।
Uddhav thackeray attacks government over opposition leader post maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल ग्रेनाडा: वर्ल्ड कप में सैन्याम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Apr 12, 2026 | 12:27 AMAaj Ka Rashifal 12 April: रविवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? वृश्चिक और कुंभ राशि वाले रहें सावधान!
Apr 12, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, DC को 23 रन से हराया, संजू सैमसन ने ठोका यादगार शतक
Apr 11, 2026 | 11:31 PMParshuram Jayanti: परशुराम जयंती पर करें ये 7 उपाय, प्रभु परशुराम की कृपा से होगी आत्मबल, साहस में वृद्धि
Apr 11, 2026 | 11:19 PMExclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














