लाडकी बहिन योजना में 165 करोड़ की लूट में 'लाडले' भी शामिल, सरकार ने शुरू की वसूली

Maharashtra News: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना में 165 करोड़ की धोखाधड़ी, 12,431 पुरुष और 77,000 अपात्र महिलाओं ने लाभ लिया। सरकारी कर्मचारियों से वसूली शुरू।
Ladki Bahin Yojana Fraud
मंत्री अदिति तटकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ladki Bahin Yojana Fraud News: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना में हुई धोखाधड़ी की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। योजना से 165 करोड़ रुपए अपात्र लाभार्थियों को बांट दिए गए। इस घोटाले में 12,431 पुरुषों और 77,000 अपात्र महिलाओं ने योजना का लाभ उठाया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने विधानसभा में दिए गए लिखित जवाब में यह स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पुरुषों ने 25 करोड़ रुपये तो अपात्र महिलाओं ने 140 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं।

सरकारी कर्मचारियों से वसूली शुरू

इस योजना में 9,526 सरकारी महिला कर्मचारियों ने भी लाभ लिया है। सरकार ने अब इन सभी से पैसों की वसूली और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन सरकारी कर्मचारियों ने गलत तरीके से पैसे लिए हैं, उनसे रकम वापस ली जाएगी।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि संबंधित विभाग को महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमावली के अनुसार उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और अवैध रूप से प्राप्त की गई राशि की वसूली शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए योजना का लाभ लिया या दूसरों को दिलाया, उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

2100 रुपए कब मिलेंगे?

लाडकी बहिन योजना में बहनों को 2100 रुपये देने का वादा किया गया था। विपक्ष के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सही समय आने पर महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे। फिलहाल लाभार्थी महिलाएं नवंबर की किस्त का इंतजार कर रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com