Shahid Kapoor Birthday: शाहिद कपूर ने ‘इश्क विश्क’ से शुरुआत, कई फ्लॉप के बाद भी कायम रहा स्टारडम

Shahid Kapoor 19 Flop Films: शाहिद कपूर ने 23 साल के करियर में 19 फ्लॉप फिल्में दीं, लेकिन ‘कबीर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर से दमदार वापसी की। ‘इश्क विश्क’ से शुरू हुआ उनका सफर हिट-फ्लॉप के बीच रहा।
Shahid Kapoor birthday Special 19 flop films career journey Kabir Singh box office
शाहिद कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shahid Kapoor Career: हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिने जाने वाले शाहिद कपूर आज 45 साल के हो गए हैं। 25 फरवरी 1981 को शाहिद कपूर का जन्म अभिनेता पंकज कपूर और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के घर हुआ था। साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और ‘चॉकलेट बॉय’ के तौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए।

पिछले 23 सालों में शाहिद कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में दीं, लेकिन उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। ‘इश्क विश्क’ औसत रही, मगर इसके बाद उनकी लगातार पांच फिल्में ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ और ‘शिखर’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। इसके बाद 2006 में आई ‘36 चाइना टाउन’ सेमी-हिट रही। फिर विवाह ने उनके करियर को नई दिशा दी। इस पारिवारिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और शाहिद की इमेज को मजबूत किया।

शाहिद कपूर की फिल्में

जब वी मेट ने शाहिद कपूर को एक संजीदा अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। हालांकि, शाहिद कपूर के करियर में कई फिल्में असफल भी रहीं, जिनमें ‘फूल एन फाइनल’, ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘दिल बोले हडिप्पा’, ‘चांस पे डांस’, ‘पाठशाला’, ‘मौसम’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘शानदार’, ‘रंगून’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘जर्सी’ शामिल हैं। कुल मिलाकर शाहिद कपूर ने अब तक करीब 19 फ्लॉप फिल्में दी हैं।

शाहिद कपूर का करियर

लेकिन शाहिद कपूर ने हर बार दमदार वापसी की। कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं पद्मावत में शाहिद कपूर का किरदार भी चर्चा में रहा। ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में शाहिद कपूर के अभिनय को समीक्षकों ने सराहा। इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में लगी है, जिसे निर्देशक विशाल भरद्वाज ने बनाया है।

शाहिद कपूर की ओ रोमियो

ओ रोमियो में शाहिद एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं और उनके अपोजिट तृप्ति डिमरी हैं। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिल रही है। हिट और फ्लॉप के इस लंबे सफर के बावजूद शाहिद कपूर ने खुद को एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में साबित किया है। उनकी करियर जर्नी यह बताती है कि असफलताएं भी सफलता की सीढ़ी बन सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com