-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Second Sharp Shooter Arrested In Azamgarh Main Accused In Eknath Nimgade Murder Case
आजमगढ़ में धरा गया दूसरा शार्प शूटर, एकनाथ निमगड़े हत्याकांड में मुख्य आरोपी
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. आर्किटेक्ट एकनाथ निमगड़े हत्याकांड में फरार दूसरे शार्प शूटर को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया. उसे जाल बिछाकर आजमगढ़ से हिरासत में लिया गया. पकड़ा गया आरोपी परवेज पठान पीरखान पठान (23) बताया गया. परवेज आजमगढ़ का रहने वाला है और नागपुर में हिंगना परिसर में रहता था. कुछ दिन पहले ही प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई मुंबई की टीम ने राजा पीओपी उर्फ मोहनीश अंसारी को गिरफ्तार किया था वह छिंदवाड़ा का रहने वाला है.
न्यायालय ने उसे 21 जनवरी तक सीबीआई की कस्टडी में भेजा है. 6 सितंबर 2016 की सुबह गांधीबाग परिसर में निमगड़े पर अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या की गई थी. तहसील थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था लेकिन सिटी पुलिस की जांच से निमगड़े परिवार खुश नहीं था. उनके बेटे अनुपम निमगड़े ने हाई कोर्ट में अर्जी दायर करके प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी जिसके बाद मुंबई सीबीआई को केस सौंपा गया. हालांकि सीबीआई के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं आई और प्रकरण ठंडे बस्ते में चला गया.
बीते वर्ष मनीष श्रीवास हत्याकांड की जांच के दौरान निमगड़े हत्याकांड में भी रणजीत सफेलकर गैंग का नाम सामने आया. सफेलकर के करीबी कालू हाटे ने नब्बू अशरफी से संपर्क कर निमगड़े को जान से मारने की सुपारी दी. उसके कहने पर ही पीओपी और परवेज ने निमगड़े की हत्या की थी. 5 करोड़ रुपये की सुपारी होने की चर्चा है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
नागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
नागपुर महल दंगा: संदिग्धों पर मनपा की बुलडोजर कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, मांगा 10 वर्षों का रिकॉर्ड
सीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
सिटी पुलिस की जांच पर काम करते हुए सीबीआई ने 9 जनवरी को पीओपी को गिरफ्तार किया. निमगड़े हत्याकांड के बाद परवेज ने वर्ष 2017 में हिंगना थाना क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. इस केस में वह वांटेड था. क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि परवेज आजमगढ़ में है. खबर के आधार पर उसे गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया. जल्द ही सीबीआई भी उसे अपनी कस्टडी में ले सकती है.
Second sharp shooter arrested in azamgarh main accused in eknath nimgade murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













