-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Rohit Pawar Mandal Yatra Bjp Bakes Bread On Heat Of Controversies
विवादों की आंच पर रोंटी सेंकती है भाजपा, रोहित ने महायुति को लिया आड़े हाथ, बोले- शोभा नहीं देता
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने मंडल यात्रा के दौरान भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न समाजों के बीच विवाद पैदा किया जा रहा है।

रोहित पवार-शशिकांत शिंदे-जितेंद्र आव्हाड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics: एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने सरकार को निशाना बनाते हुए कहा मुंबई चुनाव सामने देख ‘मराठी-अमराठी’ का विवाद खड़ा किया गया है। राज्य व देश में नागरिकों की विविध समस्याएं एक साइड में रह गई हैं और जातिवाद, भाषावाद, धर्मवाद पर चुनाव लड़ा जा रहा है। विवाद खड़ा कर राजनीतिक रोटी सेंकना ही भाजपा का दृष्टिकोण है।
वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग को महाराष्ट्र में सबसे पहले लागू किया गया था। राजनीति में आरक्षण का भाजपा ने विरोध किया था। कोथरूड में मांतग समाज की लड़की की बिना वारंट गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रोहित ने कहा कि पुलिस ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया था लेकिन महिला आयोग ने उसका नाम उजागर कर दिया।
यह अपराध है लेकिन महिला आयोग के संदर्भ में कुछ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग के पास दिमाग नहीं है। आयोग अध्यक्ष ने लड़की को बदनाम किया जो उचित नहीं है। यह राज्य की संस्कृति को शोभा नहीं देता।
सम्बंधित ख़बरें
सीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
नागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
सोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Ramtek Temple Bill Pass: रामटेक श्रीराम मंदिर को लेकर ऐतिहासिक फैसला, 55 साल का इंतजार खत्म
ठाकरे बंधुओं से साथ आने का स्वागत
उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे के एक साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुंबई बेस्ट संस्था में जिस तरह से भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार दुर्लक्ष कर रही है। संस्था संकट में न आए इस दृष्टि से ठाकरे बंधु व परिवार एकत्र आ रहे हैं तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि मुंबई महापालिका चुनाव में क्या होता है, यह देखना होगा। अगर कॉमन एजेंडा लेकर दोनों भाई साथ आएं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।
नये कार्यकर्ता तैयार कर पार्टी खड़ी करेंगे – शशिकांत
विधानसभा चुनाव में हार के बाद अनेक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, इस सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि आज पार्टी प्रमुख शरद पवार की उपस्थिति में विदर्भ में ओबीसी मंडल यात्रा शुरू हुई है। हम पुरोगामी महाराष्ट्र खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह शुरुआत है। विदर्भ पहले से ही राष्ट्रवादी विचारधारा का रहा है। आज अनेक लोग पार्टी छोड़ गए फिर भी नये कार्यकर्ता तैयार कर पार्टी खड़ी की जाएगी।
यह भी पढे़ं – इधर शरद पवार ने महायुति पर किया बड़ा खुलासा, उधर NCP-SP के कार्यक्रम में घुसा चोर, जमकर हुआ हंगामा
वर्तमान में राज्य में भाषावाद, जातिवाद निर्माण करने का प्रयास हो रहा है। इस मंडल यात्रा के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति को भी राज्य की सत्य परिस्थिति से अवगत कराएंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय नेताओं को दिया है। हम प्रयास कर रहे हैं कि मविआ के रूप में चुनाव में उतरें।
मतदाता सूची गड़बड़ी में यंत्रणा शामिल – आव्हाड
एनसीपी-एसपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची की गड़बड़ी में यंत्रणा शामिल है। मैं नवंबर 2024 से यह मुद्दा उठा रहा हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी टूटी लेकिन इस संदर्भ में चुनाव आयोग ने नियम तोड़कर निर्णय लिया। वोट चोरी हुई या नहीं हुई यह नहीं मालूम लेकिन आयोग की भूमिका सही नहीं है। लोकतंत्र को खत्म करने का काम स्वायत्त संस्थाओं को खत्म करके किया जा रहा है।
Rohit pawar mandal yatra bjp bakes bread on heat of controversies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
Jul 11, 2026 | 03:13 PMयूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 03:12 PMApple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PM3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Jul 11, 2026 | 02:53 PM‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
Jul 11, 2026 | 02:53 PMगणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
Jul 11, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













