-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Railway Budget 2026 Nagpur Station Redevelopment Ajni Godhni Project Update
15 माह में पूरा होगा नागपुर रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का काम, जानिए बजट में मंडल को क्या मिला
- Written By: आकाश मसने
Nagpur News: केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को 3 लाख करोड़ की सौगात मिली है। नागपुर स्टेशन रिडेवलपमेंट मार्च 2027 तक पूरा होगा। अजनी, गोधनी स्टेशन और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है।

नागपुर रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Railway Station Redevelopment : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में आम बजट में भारतीय रेल को मिली सौगात की जानकारी देते हुए कहा कि आम बजट 2026-27 में भारतीय रेल को करीब 3 लाख करोड़ की निधि प्रस्तावित की गई है। इसके चलते प्रोजेक्ट पूरा करने की गति काफी तेज हो चुकी है। वर्तमान में जर्मनी से भी तेज गति से रेल इंफ्रास्टक्चर पूरा कर रहे हैं। बर्लिन में जहां बुलेट ट्रेन के लिए 8 से 10 वर्ष तक काम चलता है वहीं हम 5 से 6 वर्षों में पूरा करने जा रहे हैं।
इसी क्रम में मध्य रेल नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने कहा कि नागपुर स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि निर्माण एजेंसी ने पहले दिसंबर 2026 की डेडलाइन दी थी लेकिन काम की जटिलता को देखते हुए इसे मार्च 2027 किया गया। काफी काम हो चुका है। जल्द ही हेरिटेज इमारत में चलाये जा रहे ऑफिस को पूर्वी भाग में लगभग तैयार हो चुकी नई इमारत में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पश्चिमी भाग में काम की गति भी बढ़ जाएगी।
मई तक अजनी के नये PF को शुरू करने का लक्ष्य
- अजनी स्टेशन रिडेवलपमेंट पर डीआरएम गर्ग ने कहा कि अजनी में चारों नये प्लेटफॉर्म को इसी वर्ष मई तक पूरा करने का लक्ष्य है।
- ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों एफओबी, यार्ड माडलिंग और कुछ आधारभूत सुविधाओं को तेजी से पूरा करने का प्रयास जारी है। ये प्लेटफार्म शुरू होने से नागपुर स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन का विकल्प मिलेगा।
- गोधनी स्टेशन पर भी अब 4 प्लेटफॉर्म होंगे। चौथे प्लेटफॉर्म का काम भी शुरू किया जा रहा है। वर्धा-यवतमाल नई रेल लाइन पर उन्होंने कहा कि यहां जमीन अधिग्रहण पूरा हो चुका है।
- हालांकि 39 किमी का रूट पूरा करके ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा चुका है, लेकिन यहां मटेरियल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
- यदि एक भी ट्रैक बन गया होता तो हम ट्रेन से ही मटेरियरल पहुंचा देते, लेकिन अभी हमें सड़क और भारी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
- मंडल में जारी तीसरी और चौथी लाइन के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्धा रूट पर नागपुर से सेलू, वल्लारशाह रूट पर वर्धा से तडाली और इटारसी रूट पर चिचोंडा तक काम पूरा कर तीसरी लाइन कमीशन की जा चुकी है।
- नागपुर-इटारसी रूट पर चिचोंडा के आगे प्रोजेक्ट की देरी पर उन्होंने कहा कि ये सेक्शन काफी चुनौती भरा है। यहां पर खाई पर बने पुल के साथ टनल्स भी बनानी है। हालांकि धाराखोह और मरामझिरी के बीच तीसरी लाइन की टनल का काम शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें:- शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी
नासिक कुंभ को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी : रेल मंत्री
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि नासिक कुंभ हमारी आस्था से जुड़ा है। प्रयागराज महाकुंभ की तरह नासिक के साथ उज्जैन और तमिलनाडु के गोदावरी कुंभ की तैयारी भी युद्ध स्तर पर जारी है। आम बजट में महाराष्ट्र में रेल नेटवर्क पर उन्होंने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर कहा कि मुंबई से पुणे की दूरी केवल 45 मिनट और पुणे से हैदराबाद की दूरी केवल 1 घंटा 55 मिनट में पूरी हो जाएगी। इस बार बजट में महाराष्ट्र में रेलवे के लिए कुल 23,926 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। पिछली बार की तुलना में यह 20 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की डेडलाइन तय होने से काम में तेजी है। बड़े प्रोजेक्ट के लिए 3 से 5 वर्ष और छोटे प्रोजेक्ट के लिए 3 से 4 वर्ष की डेडलाइन तय है। आने वाले 2 वर्षों में तीसरी लाइनों, ब्राडगेज, स्टेशन रिडेवलपमेंट और अमृत भारत स्टेशनों समेत अन्य कई प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे। इससे यात्री ट्रेनों समेत मालगाड़ियों के परिचालन में भी उल्लेखनीय बदलाव आएगा। उन्होंने यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की कि सुरक्षा के मद्देनजर रेल या स्टेशन परिसरों में निर्माणाधीन स्थानों से दूरी बनाए रखें और सावधानी बरतें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार का बड़ा फैसला: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
UP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
Mumbai Metro Line 9: दहिसर-मीरा मेट्रो का काउंटडाउन शुरू, 2-3 महीने में पूरी मेट्रो लाइन-9 पर दौड़ेंगी ट्रेनें
एलटीटी में 4 से 14 अगस्त तक 11 दिनों का विशेष ब्लॉक, दो एक्सप्रेस ट्रेनें ठाणे स्टेशन तक ही चलेंगी
Railway budget 2026 nagpur station redevelopment ajni godhni project update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














