- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- D Pharma Exit Exam Delay Nbems Students License Crisis
फार्मेसी छात्रों पर मंडराया लाइसेंस रद्द होने का खतरा, एग्जिट एग्जाम में देरी से बढ़ी परेशानी
Pharmacy Exit Exam Delay: डी. फार्मा उत्तीर्ण हजारों छात्र एग्जिट एग्जाम की तारीख न होने से संकट में हैं। एक साल का अस्थायी लाइसेंस खत्म होने वाला है, लेकिन NBEMS ने अब तक परीक्षा की घोषणा नहीं की।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
D Pharma Students License News: महाराष्ट्र में फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में ‘एग्जिट एग्जाम’ को एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब तक एग्जाम नहीं हो सका। दो वर्ष से डिप्लोमा पूर्ण करने के बाद भी हजारों छात्र प्रतीक्षा ही कर हैं। छात्रों को राहत के तौर पर एक वर्ष के लिए व्यवसाय हेतु लाइसेंस मिला। फार्मेसी काउंसिल में पंजीयन हुआ। अब वर्ष पूरा होने को आया है। इस हालत में एग्जाम होना जरूरी है अन्यथा अनेक छात्रों का लाइसेंस ही रद्द हो जाएगा।
2024 से नहीं हुई परीक्षा
राज्यभर के अनेक छात्र उत्तीर्ण होने के बाद से एग्जिट एग्जाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंस द्वारा ली जानी था। इस एग्जाम में उत्तीर्ण होने के बाद ही छात्रों को व्यवसाय करने के लिह लाइसेंस और पंजीयन क्रमांक मिलेगा। पहले परीक्षा के तीन पेपर होने वाले थे और यह परीक्षा अक्टूबर 2024 में ली जाने वाली थी, लेकिन अब तक परीक्षा नहीं हो सकी।
एनबीईएमएस ने 31 दिसंबर, 2024 कोस नया नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा अब एक ही दिन होगी लेकिन परीक्षा कब होगी, यह नहीं बताया गया है। यानी अब भी संभ्रम की स्थिति बनी हुई है। एनबीईएमएस ने परीक्षा को स्थगित कर दिया और छात्रों से नियमित अपडेट के लिए इसकी वेबसाइट चेक करते रहने को कहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मीडिया से दूरी और खरात मामले पर चुप्पी की क्या थी वजह? रूपाली चाकणकर ने फेसबुक पर किया चौंकाने वाला खुलासा
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
11 यात्रियों की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, कल्याण में 5 सीटर टैक्सी में ठूंसे जा रहे हैं 10-11 पैसेंजर
मराठी नहीं आती, तो ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द, महाराष्ट्र सरकार 1 मई से जारी करेगी आदेश
छात्रों के भविष्य से किया जा रहा खिलवाड़
हालांकि राहत के तौर पर छात्रों का एक वर्ष के लिए पंजीयन हुआ और लाइसेंस भी मिला, लेकिन एक वर्ष बाद इसे रिन्यूअल करना अनिवार्य होगा। एग्जिट परीक्षा को स्थगित करते हुए सालभर होने को आए लेकिन लाइसेंस पंजीयन के बारे में अभी तक कोई निर्देश नहीं आया। नागपुर विभाग में डी. फार्मा की 85 संस्थाएं हैं। इनसे पास आउट होने वाले करीब 2,500 छात्र लंबे समय से एग्जिट एग्जाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- शर्मिला गायकवाड़ बनीं ठाणे की 23वीं मेयर पर नहीं लिया ऑफिस का चार्ज, कहा- ‘भाई’ के आने पर ही कुर्सी पर बैठूंगी
छात्र जैद कुरैशी ने बताया कि हालांकि लाइसेंस और पंजीयन का निर्णय लेकर राहत तो दी गई थी लेकिन परीक्षा जल्द ली जानी चाहिए। रिन्यूअल की तिथि से पहले परीक्षा हो जाए। जल्द ही एग्जिट एग्जाम की तिथि की घोषणा कर संभ्रम की स्थिति को खत्म करने छात्रों को राहत देने की मांग की है।
D pharma exit exam delay nbems students license crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई- नासिक हाईवे पर भीषण हादसा; ट्रेलर से टकराई कार, ठाणे के IT कर्मचारी की मौत, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल
Apr 14, 2026 | 07:57 PMChhattisgarh News: सक्ती पावर प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूरों की मौत, 15 घायल; इलाके में मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 07:51 PM30 साल का राजनीतिक सफर…कई विवादों से जुड़ा नाम, लेकिन सम्राट चौधरी का पीछा नहीं छोड़ेंगे ये 3 आरोप
Apr 14, 2026 | 07:48 PMपाकिस्तान के सिंध में HIV का महा-विस्फोट, 3 महीने में 894 नए केस; सैकड़ों मासूम बच्चे भी शिकार
Apr 14, 2026 | 07:39 PMPradosh Vrat Shivling Abhishek: इस प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक, महादेव भर देंगे झोली!
Apr 14, 2026 | 07:36 PMअमेरिकी नाकेबंदी को खुली चुनौती! होर्मुज की ‘दीवार’ फांदकर निकले ईरानी जहाज, क्या फेल हो गया ट्रंप का प्लान?
Apr 14, 2026 | 07:25 PMSagar News: भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई! कार में बुलाकर युवक के साथ मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














