
municipal committee election (सोर्सः सोशल मीडिया)
Manmad Nagar Parishad: मनमाड नगर परिषद की विभिन्न विषय समितियों तथा स्थायी समिति के सभापतियों के चयन के लिए मंगलवार को आयोजित विशेष सभा में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्माण, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण तथा नियोजन एवं विकास समितियों के लिए चुनाव हुए, जिनमें शिवसेना का स्पष्ट दबदबा देखने को मिला। कुल छह समितियों में से पांच पर शिवसेना और एक पर भाजपा के नगरसेवक निर्वाचित हुए।
चयन प्रक्रिया मालेगांव के उपजिलाधिकारी (प्रांत अधिकारी) नितिन सदगीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रत्येक समिति के सभापति पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन निर्णय अधिकारी सदगीर ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
• स्वास्थ्य समिति: पूजा साबले
• जलापूर्ति समिति: विशाल अहिरे
• महिला एवं बाल कल्याण समिति: पूजा लालसरे
• शिक्षा समिति: डॉ. सुहास जाधव
• नियोजन एवं विकास समिति: मुकुंद एलिन्जे
ये भी पढ़े: खर्चों पर नकेल, 15 फरवरी के बाद नई खरीदारी पर रोक, खाली तिजोरी से मजबूर सरकार का फैसला
प्रत्येक विषय समिति में नौ-नौ नगरसेवक सदस्य शामिल हैं। वहीं स्थायी समिति में कुल दस सदस्य होंगे, जिनके पदेन अध्यक्ष नगराध्यक्ष योगेश पाटिल रहेंगे। विशेष सभा में सभी नगरसेवक-नगरसेविकाएं और मुख्याधिकारी शेषराव चौधरी उपस्थित थे। समितियों के गठन के बाद अब शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।






