- Hindi News »
- Delhi »
- 807 People Went Missing In Delhi In The First 27 Days Of 2026
दिल्ली में गायब हो रहे लोग, 2026 के शुरुआती 27 दिनों में 807 लापता, आंकड़ों में छिपा है खौफनाक सच
Delhi: देश की राजधानी में हर रोज 27 से ऊपर लोगों का लापता होना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि ये सोचने के लिए मजबूर करता है कि आखिर ये लोग ऐसे कहां गायब हो जाते हैं, जिन्हें पुलिस नही ढूंढ पाती।
- Written By: मनोज आर्या

दिल्ली पुलिस, (कॉन्सेप्ट फोटो-AI)
Delhi Missing Persons 2026: साल 2026 में पहले महीने के 27 दिनों में ही राजधानी दिल्ली से पहले ही 807 लोग लापता हो गए। इन लापता लोगों में 137 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि, 807 में से 235 लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया। लेकिन 572 की तलाश अब भी जारी है। यानी नए साल के पहले महीने में हर दिन 27 लोग गायब होते गए। जिसमें हर रोज करीब 9 लोगों को ट्रेस किया गया।
लापता हुए लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। असल में दिल्ली में लापता मामलों का यह सिलसिला नया नहीं है। बीते वर्षों के जिपनेट (Zonal Integrated Police Network) जैसे पुलिस डेटाबेस के आंकड़े बताते हैं कि 2015 से 2025 तक हजारों लोग लापता दर्ज हुए हैं और उनमें से कई का आज भी पता नहीं चला है।
नाबालिग किशोरियों की संख्या सबसे ज्यादा
दिल्ली पुलिस में दर्ज मामलों में यह बात सामने आई है कि नाबालिगों में किशोरियों (12-18 वर्ष) का अनुपात बहुत अधिक होता जा रहा है, जिससे यह समस्या और गंभीर हो जाती है कि ये केवल रोजमर्रा के खो जाने के मामले ही नहीं, कुछ मामलों में अपहरण या अन्य अपराधी गतिविधियों का भी खतरा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
दिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
हर रोज 27 से अधिक लोग हो रहें लापता
देश की राजधानी में हर रोज 27 से ऊपर लोगों का लापता होना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि ये सोचने के लिए मजबूर करता है कि आखिर ये लोग ऐसे कहां गायब हो जाते हैं, जिन्हें पुलिस नही ढूंढ पाती। कुल लापता 807 लोगों में वयस्कों की संख्या 616 है, जिनमें 181 का पता चला (90 पुरुष और 91 महिलाएं), जबकि 435 वयस्क अभी भी लापता हैं। वहीं, नाबालिगों के 191 मामले सामने आए, जिनमें से 48 बच्चों को ट्रेस किया गया (29 लड़कियां और 19 लड़के), जबकि 137 नाबालिग अब तक नहीं मिले।
पिछले 11 साल में 5559 बच्चे गायब हुए
लेकिन पिछले 11 सालों की अगर हम बात करें तो आंकड़े डराने वाले हैं। राजधानी दिल्ली से पिछले 11 साल में 5559 बच्चे गायब हुए हैं, जिनमें से 695 बच्चों का कोई सुराग नही मिला। दिल्ली पुलिस के डेटा के मुताबिक, 2026 में पहले 27 दिनों में 8 साल टीम के कुल 9 बच्चे गायब हुए जिनमे 6 लड़के थे। जिनमें से 3 लड़कों को अब तक ट्रेस किया जा चुका है। जबकि बाकि 6 की तलाश जारी है।
8 साल तक के कुल 368 बच्चे लापता
जबकि, साल 2025 में 8 साल तक के कुल 368 बच्चे लापता हुए थे, जिनमें से 149 ट्रेस कर लिए गए जबकि 219 का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. साल बदलते जाते हैं लेकिन आंकड़े कमोबेश यही रहते हैं। सवाल ये है कि जिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलता, उनके साथ क्या हुआ? इसका जवाब किसी के पास नहीं। अगर हम बात 8 से 12 साल के बच्चों की करें तो 2026 के पहले 27 दिनों में कुल 13 बच्चे लापता हुए जिनमें से सिर्फ तीन को ट्रेस किया जा सका. जबकि 10 बच्चों का सुराग नहीं मिला है।
18 साल के कुल 137 बच्चे अभी भी गायब
इसके साथ ही 12 से 18 साल के कुल 169 बच्चे शुरुआती 27 दिन में लापता हो गए, जिनमें से 48 ट्रेस कर लिए गए। जबकि 121 अभी भी लापता हैं। यानी शुरू के 27 दिन में 0 से 18 साल के कुल 137 बच्चे अभी भी लापता हैं। साल 2025 में 0 से 18 साल के 5915 बच्चे गायब हुए थे। जिनमें से 4424 को ट्रेस किया गया था और 1491 लापता हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्लीवालों की मौज! अब राशन के साथ मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर? CM रेखा गुप्ता ने किया नए ‘तोहफे’ का ऐलान
साल 2016 से 2026 के बीच 60694 बच्चे लापता हुए, जिनकी उतर 18 साल तक कि थी, इनमें से 53763 ट्रेस कर लिए गए जबकि 6931 का दिल्ली पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। यानी गायब होने वाले बच्चों में से 11 प्रतिशत बच्चे अनट्रेस रह जाते हैं।
807 people went missing in delhi in the first 27 days of 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AMनासिक में गंगापुर रोड से मुंबई नाका तक मनपा का बड़ा एक्शन, सड़कों से हटे अवैध बैनर और अतिक्रमण
May 25, 2026 | 11:24 AMननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
May 25, 2026 | 11:18 AMयूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
May 25, 2026 | 11:18 AMमध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
May 25, 2026 | 11:16 AMChandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
May 25, 2026 | 11:16 AMनासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
May 25, 2026 | 11:16 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














