- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Purva Nagpur Voter List Irregularities 50000 Deprived Krishna Khopde
पूर्व नागपुर में मतदाता सूची की गड़बड़ी से 50 हजार लोग मतदान से वंचित: विधायक कृष्णा खोपड़े
Krishna Khopde: पूर्व नागपुर में मतदाता सूची की गंभीर गड़बड़ियों के कारण 50 हजार लोग मतदान से वंचित रहे जबकि मनपा चुनाव में कांग्रेस का लगभग पूर्ण सफाया हुआ, यह आरोप भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने लगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Krishna Khopde :पूर्व नागपुर में मतदाता सूची (सोर्सः सोशल मीडिया)
East Nagpur Elections: महानगरपालिका चुनाव में मतदान प्रतिशत का 50 प्रतिशत तक सिमट जाना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियों के कारण पूर्व नागपुर में करीब 50,000 मतदाता मतदान से वंचित रह गए। यह सनसनीखेज आरोप भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने लगाया।
उन्होंने कहा कि पूर्व नागपुर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो चुका है और मनपा चुनाव में 99.99 प्रतिशत कांग्रेस पराजित हुई है। लकड़गंज जोन क्रमांक-8 में सभी 16 नगरसेवक भाजपा से चुने गए हैं, जबकि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। यह जनादेश कांग्रेस के राजनीतिक अस्तित्व पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।
आशा वर्करों पर निर्भर रहा मनपा प्रशासन
विधायक खोपड़े ने कहा कि प्रशासनिक त्रुटियों के कारण हजारों नागरिक संविधान प्रदत्त मतदान अधिकार से वंचित रह गए। महानगरपालिका प्रशासन द्वारा मतदाता सूची का समुचित अध्ययन न कर केवल आशा वर्करों पर निर्भर रहना, पूर्व नागपुर के सभी 10 प्रभागों में करीब 50,000 मतदाताओं के मतदान से वंचित रहने का मुख्य कारण बना। इसके लिए पूरी तरह मनपा प्रशासन जिम्मेदार है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों की अव्यवस्थित स्थिति, अलग-अलग प्रभागों में मतदान केंद्र होना, मतदाता सूची का खंडित स्वरूप, सूची में नाम होने के बावजूद मतदान केंद्र की सूची में नाम न मिलना, तथा एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग केंद्रों में दर्ज होने जैसी समस्याओं से मतदाता परेशान हुए।
विधानसभा में 2.48 लाख, मनपा में 1.50 लाख कैसे?
खोपड़े ने सवाल उठाया कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में पूर्व नागपुर में 2.48 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था, जबकि मनपा चुनाव में यह संख्या घटकर 1.50 लाख से भी कम रह गई। यदि विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर पर्याप्त मतदान केंद्र बनाए गए होते, तो मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत तक पहुंच सकता था। उन्होंने कहा कि यह गली-मोहल्ले का चुनाव था और मतदाता उत्साहित थे, लेकिन मतदाता सूची ही अविश्वसनीय साबित हुई।
कांग्रेस ने 50 वर्षों तक पूर्व नागपुर को अंधेरे में रखा
विधायक खोपड़े ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पिछले 50 वर्षों तक पूर्व नागपुर को विकास से वंचित रखा। केंद्र और राज्य सरकारों के माध्यम से हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों के चलते पूर्व नागपुर एक विकास मॉडल के रूप में उभरा है, जिससे कांग्रेस नेता असहज हो गए।
ये भी पढ़े: Mumbai News: पश्चिमी उपनगरों में BJP का दबदबा, उत्तर पश्चिम जिले में शिंदे गुट को झटका
99.99 प्रतिशत कांग्रेस का सूपड़ा साफ: खोपड़े
उन्होंने आरोप लगाया कि चतुर्वेदी और वंजारी ने भ्रामक भाषण देकर मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की, जिसे जनता ने सिरे से खारिज कर दिया। मनपा चुनाव के दौरान झूठे आरोप और खोखले वादों की बाढ़ लाई गई। खुले मंच पर बहस की चुनौती देने के बावजूद कोई कांग्रेस नेता सामने नहीं आया, जिससे उनके दावों की पोल खुल गई। खोपड़े ने वंजारी पर 2014 की हार के बाद 2019 और 2024 में जमानत जब्त होने के डर से टिकट न मांगने का आरोप लगाते हुए उन्हें राजनीतिक रूप से पलायनवादी करार दिया।
Purva nagpur voter list irregularities 50000 deprived krishna khopde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान का खतरनाक बदला…दुबई में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, धमाके के बाद लगी भीषण आग- VIDEO
Mar 04, 2026 | 09:17 AMहोली के रंग में रंगा पूरा देश, पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर केजरीवाल तक सब ने दी बधाई
Mar 04, 2026 | 09:17 AMनवभारत विशेष: लोग कभी खुश नहीं हो सकते; आधुनिकता की श्वेत क्रांति से बारूद के ढेर तक, जानिए ईरान का पूरा सफर
Mar 04, 2026 | 09:03 AMराज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMआज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 08:26 AMखुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
Mar 04, 2026 | 08:25 AMMiddle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM













