-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Election Western Suburbs Bjp Dominance North West Setback
Mumbai News: पश्चिमी उपनगरों में BJP का दबदबा, उत्तर पश्चिम जिले में शिंदे गुट को झटका
- Written By: आंचल लोखंडे
BMC Election: बीएमसी चुनाव में मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में भाजपा–महायुति का दबदबा रहा, जबकि उत्तर पश्चिम जिले में पाला बदलने वाले शिंदे गुट और भाजपा उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा।

BMC Election :बीएमसी चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
North-West Mumbai: बीएमसी चुनाव में मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में भाजपा-महायुति ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। बांद्रा पूर्व को छोड़कर बांद्रा से दहिसर तक की अधिकांश विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भाजपा ने इसे विकास के नाम पर मिली जनस्वीकृति बताया है।
पश्चिमी उपनगरों में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और विले पार्ले जैसे इलाकों में गुजराती मतदाताओं की संख्या अधिक है, जहां भाजपा के विधायक भी मजबूत स्थिति में हैं। विधायक आशीष शेलार सहित महायुति के सभी प्रमुख नेता मैदान में सक्रिय रहे। इस क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा-महायुति और शिवसेना (यूबीटी) के बीच रहा, जबकि कुछ वार्डों में कांग्रेस के कारण त्रिकोणीय संघर्ष भी देखने को मिला।
मनसे को नहीं मिली खास सफलता
यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने पश्चिमी उपनगरों में शाखा दौरे, बैठकों और प्रचार पर जोर दिया, लेकिन बांद्रा पूर्व को छोड़कर इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिला। मनसे को इस पूरे क्षेत्र में खास सफलता नहीं मिली और वह केवल एक सीट जीत सकी। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
जनप्रतिनिधि का काम सेवा करना है हिंसा करना नहीं, जेल में ही रहेंगे शिवसेना पार्षद रमेश महात्रे, कोर्ट की फटकार
NEET Paper Leak विवाद पर महाराष्ट्र में बढ़ा आंदोलन, मुंबई में छात्रों का प्रदर्शन; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कल्याण स्टेशन पर AC लोकल के ऑटोमैटिक दरवाजे हुए खराब, 20 मिनट तक अफरा-तफरी
NEET Dispute: ठाकरे भाइयों की मुंबई में बड़ी हुंकार, बोले-‘छात्रों के साथ अन्याय पर अब सरकार को सिखाएंगे सबक’
बांद्रा पूर्व में यूबीटी की मजबूत पकड़
भाजपा के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने पश्चिमी उपनगरों में दूसरी सबसे बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें बांद्रा पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रमुख रहा। यहां विधायक वरुण सरदेसाई के कार्यों का असर दिखा और यूबीटी को बीएमसी वार्डों में बढ़त मिली।गोरेगांव पूर्व के वार्ड क्रमांक 73 में यूबीटी की लोना रावत ने दीप्ति वायकर-पोटनीस को हराया। यह मुकाबला सांसद रविंद्र वायकर के लिए प्रतिष्ठा का विषय था, लेकिन वे अपनी बेटी को जिताने में सफल नहीं हो सके।
तीन तरफा मुकाबले में कांग्रेस का खाता
पश्चिमी उपनगर के वार्ड क्रमांक 90 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की ट्यूलिप मिरांडा ने मात्र सात वोटों से जीत दर्ज की, जो इस चुनाव की सबसे कम अंतर वाली जीत रही।
मातोश्री के पास स्थित वार्ड क्रमांक 93 में यूबीटी ने अपना गढ़ बरकरार रखा। यहां रोहिणी कांबले और पूजा महादेश्वर ने जीत दर्ज की।
नगरसेवकों की संख्या (पश्चिमी उपनगर)
- भाजपा: 43
- शिवसेना (शिंदे): 07
- शिवसेना (यूबीटी): 21
- कांग्रेस: 09
- मनसे: 02
- राकां (एसपी): 01
उत्तर पश्चिम जिले में नहीं चला भाजपा-शिंदे गुट का जादू
उत्तर पश्चिम जिले में बीएमसी चुनाव के दौरान पाला बदलने वाले नेताओं को जनता ने सिरे से नकार दिया। शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए 10 उम्मीदवारों को इस क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा। उत्तर पश्चिम जिले के सांसद रविंद्र वायकर अपनी पुत्री एडवोकेट दीप्ति वायकर को भी जीत नहीं दिला सके। इससे पहले उनकी पत्नी मनीषा वायकर भी जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं।
ये भी पढ़े: Mumbai News: हार के बाद भी उद्धव ठाकरे अडिग, कहा- मुंबई का मेयर बनना अब भी हमारी इच्छा
बांद्रा से दहिसर तक महायुति का वर्चस्व
शिंदे गुट के केवल चार उम्मीदवार ही इस क्षेत्र से जीत सके। 2017 के बीएमसी चुनाव में अविभाजित शिवसेना ने इस लोकसभा क्षेत्र के 15 वार्डों पर कब्जा किया था, जो इस बार भी लगभग बरकरार रहा। भाजपा ने यहां 26 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से केवल 16 ही जीत सके। 2017 में जहां भाजपा के पास 20 वार्ड थे, वह संख्या घटकर 16 रह गई है।
लेकिन पाला बदलने वालों को जनता ने नकारा
बीजेपी के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा वार्ड 43 में एनसीपी (शरद गुट) के अजित रावराणे से हार गए, जबकि चार बार की नगरसेवक उज्ज्वला मोडक मनसे की विद्या कांगने से पराजित हुईं।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव प्रभारी कार्यालयों तक सीमित रहे और जमीनी स्तर पर सक्रियता नहीं दिखाई दी। कांग्रेस ने भी इस क्षेत्र में वापसी करते हुए वार्ड 61 से दिव्या सिंह और वार्ड 66 से हैदर मेहर मोहसीन को विजयी बनाया।
Bmc election western suburbs bjp dominance north west setback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMफास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PMमूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
Jul 23, 2026 | 02:00 PMBrezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स
Jul 23, 2026 | 01:58 PMअब सूरज की रोशनी से दौड़ेंगे ट्रेन के कोच! रेलवे हर महीने बना रहा 4 नए Solar Coach
Jul 23, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














