-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 10654 Stray Dogs Vaccinated Municipal Corporation Mission Rabies Vaccination Campaign
10654 आवारा कुत्तों का वैक्सीनेशन, मनपा का ‘मिशन रेबीज टीकाकरण’ अभियान, 3 संस्थाओं का मिला साथ
- Written By: प्रिया जैस
Mission Rabies Vaccination Campaign: मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देश के अनुसार नागपुर शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए अभियान का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

आवारा कुत्ते (फाइल फोटो)
Stray Dogs Vaccination: नागपुर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए मनपा द्वारा लागू ‘मिशन रेबीज टीकाकरण’ अभियान शुरुआती दौर में ही सफल होता दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। दावे के रूप में 20 दिनों के भीतर ही 10,654 आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण होने की जानकारी मनपा ने दी है।
मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी के निर्देश के अनुसार शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए अभियान का कार्यान्वयन किया जा रहा है। आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण का अभियान 1 सितंबर से शुरू हुआ है। यह अभियान 28 सितंबर तक चलाया जाएगा और इसमें शहर के 20,000 आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
3 संस्थाओं का सहयोग
इस अभियान के लिए वर्ल्ड वाइड वेटरनरी सर्विस (WVS), डब्ल्यूवीपी होप मिशन रेबीज, निर्मिति पीपल एंड एनिमल वेल्फेयर सोसाइटी ने डॉक्टरों और सहायकों के साथ वैक्सीन उपलब्ध कराई है। मनपा ने कुत्तों के टीकाकरण के लिए वाहन और कर्मचारी उपलब्ध कराए हैं। पहली बार बड़े पैमाने पर कुत्तों का टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। मनपा ने पशु प्रेमियों से एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान में शामिल होने की अपील की है। पशु प्रेमियों को एक गूगल फॉर्म में अपनी जानकारी भरनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
उन्हें अपना नाम, पूरा पता, जोन का नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, कुत्तों को खाना खिलाने की जगह, उस जगह पर मौजूद कुत्तों की संख्या, रेबीज टीकाकरण की स्थिति आदि जानकारी देनी होगी। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारी और एनजीओ के डॉक्टर उस जगह पहुंचकर कुत्तों का टीकाकरण करेंगे। अब तक लगभग 70 पशु प्रेमियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है।
आवारा कुत्तों के लिए ‘एबीसी कैंप’
शहर में आवारा पशुओं को संभालने और नियंत्रित करने के लिए भांडेवाड़ी, गोरेवाड़ा और महाराजबाग में वर्तमान में ‘एबीसी (पशु जन्म नियंत्रण) शिविर’ कार्यरत हैं। शहर में संचालित तीनों एबीसी शिविरों की प्रगति और प्रदर्शन की निगरानी के लिए एमएसयू के पशु चिकित्सा अधिकारी को एबीसी शिविरों का मासिक रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
कुत्तों द्वारा काटे गए रोगियों को चिकित्सा सहायता और रेबीज का टीका लगवाना सुनिश्चित करने के लिए मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनपा रेबीज की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें – कोराडी मंदिर टी पॉइंट पर बस स्टॉप और पुलिस चौकी का उद्घाटन, महादुला में जमीन के सनद पट्टों का वितरण
वैक्सीनेशन की बढ़ती गति
| तारीख | वैक्सीनशन |
|---|---|
| 1 सितंबर | 20 |
| 2 सितंबर | 75 |
| 3 सितंबर | 25 |
| 4 सितंबर | 37 |
| 5 सितंबर | 56 |
| 6 सितंबर | 58 |
| 8 सितंबर | 55 |
| 9 सितंबर | 67 |
| 10 सितंबर | 566 |
| 11 सितंबर | 1074 |
| 12 सितंबर | 1147 |
| 13 सितंबर | 1121 |
| 14 सितंबर | 896 |
| 15 सितंबर | 1171 |
| 16 सितंबर | 921 |
| 17 सितंबर | 1068 |
| 18 सितंबर | 1129 |
| 19 सितंबर | 1168 |
10654 stray dogs vaccinated municipal corporation mission rabies vaccination campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMLemon Water Benefits: क्या रोज सुबह नींबू पानी पीना सच में पाचन, इम्यूनिटी और स्किन ग्लो के लिए फायदेमंद है?
Jul 02, 2026 | 09:32 AMSyria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
Jul 02, 2026 | 09:31 AMAmruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
Jul 02, 2026 | 09:30 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














