- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Fraud Committed By Creating Fake Fb Accounts Of 5 Officers Including Nagpur Police Commissioner
नागपुर के पुलिस कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों के फर्जी FB अकाउंट बनाकर की धोखाधड़ी, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
पुलिस कमिश्नर रवींद्रकुमार सिंगल सहित आला पुलिस अधिकारियों के नाम पर फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने वाली राजस्थान की गैंग का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया।

नागपुर कमिश्नर रविन्द्र कुमार सिंगल (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: पुलिस कमिश्नर रवींद्रकुमार सिंगल सहित आला पुलिस अधिकारियों के नाम पर फेसबुक में फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करने वाली राजस्थान की गैंग का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया। सीपी ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया, जबकि 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पकड़े गए आरोपियों में कोटा खुर्द निवासी रकमुद्दीन खान शफी खान, शाकीर खान कासम खान और इन्नस खान निजरदीन खान का समावेश है।
पुलिस ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी में आरोपियों ने सीपी सिंगल के नाम पर एफबी पर फर्जी अकाउंट बनाया। इस अकाउंट के जरिए कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गईं। इसमें से एक शहर मोहम्मद यासीर बशीर भी थे। यासीर को एफबी मैसेंजर पर सीपी के नाम से मैसेज भेजे गए। बाद में बताया कि सीआईएसएफ में कार्यरत अधिकारी उनके दोस्त हैं और उनका तबादला होने वाला है। इस वजह से घर का फर्नीचर आदि सामान बेचना है।
यह भी पढ़ें:– चुनाव चिह्न पर फैसला करे निर्वाचन आयोग, जय विदर्भ पार्टी की याचिका पर हाई कोर्ट ने दिया आदेश
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कलमना में मनोरोगी युवक ने ईंट-पत्थर से वार कर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट
नागपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, नंदनवन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; शहर में दहशत
नागपुर में रिश्तों का कत्ल: 20 हजार रुपए के विवाद में नाती ने नानी की बेरहमी से की हत्या
महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, मामला दर्ज होने पर भी आरोपी फरार; आंदोलन की चेतावनी
सामान बेचने के नाम पर यासीर से अलग-अलग बैंक खातों में 85,000 रुपए ट्रांसफर करवाए गए लेकिन बाद में किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पाया। यासीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साइबर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। पुलिस ने फर्जी आईडी की जांच शुरू की।
चार आरोपी गिरफ्तार
तकनीकी जांच की मदद से राजस्थान के कोटा खुर्द का लोकेशन मिला। पुलिस लोकेशन पर पहुंची तो 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा फर्जी आईडी बनाए जाने का पता चला। उससे पूछताछ के दौरान अन्य 3 नाम सामने आए और उन्हें गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों ने नाबालिग सहित कई युवाओं को इसी काम के लिए रखा था। नाबालिग को एक फर्जी आईडी बनाने के लिए 2,000 रुपए मिलते थे।
यह भी पढ़ें:– शिवडी में MNS के बाला नांदगांवकर का समर्थन करेगी महायुति, जानिए उम्मीदवार नहीं उतारने की असली वजह
5 अधिकारियों की बनाई फर्जी आईडी
जांच में पता चला कि आरोपियों ने सिंगल के अलावा आईपीएस अधिकारी चिन्मय पंडित सहित 5 अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाई थी। इस काम के लिए आरोपियों ने आसाम और बंगाल से सिमकार्ड खरीदे थे। इन नंबरों का उपयोग कर आईडी बनाई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों से 4 मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं जब्त की हैं। तीनों से पुलिस हिरासत में जानकारी ली जा रही है।
Fraud committed by creating fake fb accounts of 5 officers including nagpur police commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी हेमा मालिनी, Dream Girl Diamond Jubilee Concert में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PM‘तुरंत घर छोड़ो…’ इजरायल की चेतावनी से लेबनान में मचा हड़कंप, एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत
May 30, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














