- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Branch Up Arms Smuggling Arrest 4 Pistols Seized
नागपुर में यूपी के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई: 2 पिस्तौल और 34 कारतूस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार!
Nagpur Crime Branch action: नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी से हथियार तस्करी करने वाले गिरोह को दबोचा। 2 देसी पिस्तौल और 34 कारतूस जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार। ₹35,000 में खरीदी थी पिस्तौल।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर क्राइम ब्रांच (सौजन्य-नवभारत)
Arms Smuggling from UP to Nagpur: नागपुर के क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से हथियारों की तस्करी कर खरीद-फरोख्त करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 देसी पिस्तौल और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 19 फरवरी को तड़के 4.25 से 7 बजे के बीच क्राइम ब्रांच के सेंधमारी विरोधी दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि कलमना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अवैध तरीके से पिस्तौल और जिंदा कारतूस अपने पास रखे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने शिवशंभूनगर, भरतवाड़ा निवासी शुभम बालाराम जंगेल के घर पर दबिश दी। पूछताछ करने पर सागर नामक मित्र के पास हथियार होने की जानकारी दी। तलाशी के दौरान उसके घर से 2 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने परिसर में रहने वाले सागर रमेश चौधरी (27) के घर पर दबिश दी। सागर ने खुलासा किया कि पिस्तौल उसे उसके परिचित जामनगर, भरतवाड़ा निवासी श्रेयस अमरदीप यादव (23) ने बिक्री के लिए दी थी। इसके बाद पुलिस ने श्रेयस यादव को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा बस स्थानक पर अवैध पार्किंग का बोलबाला, कर्मचारियों और पार्सल सेवाओं हो रही भारी परेशानी
देरी पड़ेगी भारी: जालना में जन्म-मृत्यु पंजीकरण 21 दिन में करें, प्रशासन की सख्त चेतावनी
आरमोरी में हाथियों ने मचाया उत्पात, चामोर्शी माल में लाखों के फल-बागान उजाड़े, किसान बेहाल!
अब ‘लालपरी’ में सफर होगा और भी सुरक्षित! मुंबई से पूरे महाराष्ट्र के बस डिपो की होगी लाइव निगरानी
श्रेयस ने पूछताछ में बताया कि उसने पिस्तौल अपने साथी नवीननगर निवासी वंश संतोष सिन्हा (19) के पास सुरक्षित रखने के लिए दी थी। तत्काल पुलिस ने वंश को हिरासत में लिया। वंश के कब्जे से एक बैग बरामद किया जिसमें 2 देसी पिस्तौल, 4 मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस मिले।
यह भी पढ़ें – नितिन गडकरी का नाम रील पर लेना पड़ा भारी, इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीजेपी IT सेल ने लिया एक्शन, जानें मामला
रिश्तेदार से मंगाए गए थे हथियार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी श्रेयस यादव ने उत्तर प्रदेश के एक रिश्तेदार के माध्यम से प्रति पिस्तौल 35,000 रुपये में खरीदी थी। वह हथियार नागपुर में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। हालांकि बिक्री से पहले ही पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। चारों आरोपियों के खिलाफ कलमना थाने में आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।
डीसीपी राहुल माकणीकर और एसीपी अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर दिलीप चंदन, एपीआई नितिन चुलपार, एएसआई नितिन तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रशांत गभणे, गणेश बरडे, प्रवीण रोड़े, श्रीकांत उइके, राजेश ठाकुर, अमन राऊत और सुधीर पवार ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Nagpur crime branch up arms smuggling arrest 4 pistols seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केरल की मेहमाननवाजी से प्रभावित विदेशी टूरिस्ट, छोटा सा वाकया बना वायरल
Feb 20, 2026 | 01:59 PMवर्धा बस स्थानक पर अवैध पार्किंग का बोलबाला, कर्मचारियों और पार्सल सेवाओं हो रही भारी परेशानी
Feb 20, 2026 | 01:59 PMनवी मुंबई: बेलापुर के झुग्गी-झोपड़ी धारकों का घर का सपना होगा साकार, मात्र 2.5 लाख में मिलेगा मालिकाना हक
Feb 20, 2026 | 01:57 PMभारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का VIDEO
Feb 20, 2026 | 01:56 PMदेरी पड़ेगी भारी: जालना में जन्म-मृत्यु पंजीकरण 21 दिन में करें, प्रशासन की सख्त चेतावनी
Feb 20, 2026 | 01:55 PMआरमोरी में हाथियों ने मचाया उत्पात, चामोर्शी माल में लाखों के फल-बागान उजाड़े, किसान बेहाल!
Feb 20, 2026 | 01:53 PMमोहम्मद आमिर की T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, टीम इंडिया पर कही ऐसी बात कि खौल उठेगा खून
Feb 20, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM











