-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Decide On Election Symbol High Court Order On Petition Of Jai Vidarbha Party
चुनाव चिह्न पर फैसला करे निर्वाचन आयोग, जय विदर्भ पार्टी की याचिका पर हाई कोर्ट ने दिया आदेश
- Written By: आकाश मसने
पार्टी प्रत्याशियों को एक जैसा चुनाव चिह्न देने की मांग करते हुए चुनाव आयोग के पास आवेदन किया गया किंतु उस पर निर्णय नहीं होने का हवाला देते हुए जय विदर्भ पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

निर्वाचन आयोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए। वहीं एक पार्टी ने चुनाव को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है। पार्टी प्रत्याशियों को एक जैसा चुनाव चिह्न देने की मांग करते हुए चुनाव आयोग के पास आवेदन किया गया किंतु उस पर किसी तरह का निर्णय नहीं होने तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया होने का हवाला देते हुए जय विदर्भ पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि एक जैसा चुनाव चिह्न देने की मांग करते हुए चुनाव आयोग के पास आवेदन किया गया था किंतु 8 माह बीतने के बाद भी इस आवेदन पर निर्णय नहीं किया गया।
जय विदर्भ पार्टी ने 3 दिनों के भीतर इस आवेदन पर निर्णय करने का आदेश चुनाव आयोग को देने का अनुरोध किया गया। सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने याचिकाकर्ता के दावे पर निर्णय करने का आश्वासन दिया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधि। नीरजा चौबे ने पैरवी की।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप; हाई कोर्ट सख्त, चुनाव अधिकारी को रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश
Tiger Corridors के निर्धारण पर हाई कोर्ट सख्त; जस्टिस अनिल किलोर और जस्टिस राज वाकोडे ने दिए कड़े निर्देश
मुंबई में तोड़ी गई गरीब नगर बस्ती के 1296 वोटर लिस्ट में कैसे? किरीट सोमैया का चुनाव आयोग को पत्र
जबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
यह भी पढ़ें:– शिवडी में MNS के बाला नांदगांवकर का समर्थन करेगी महायुति, जानिए उम्मीदवार नहीं उतारने की असली वजह
मार्च में किया था आवेदन
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के सचिव के पास 21 मार्च 2024 को ही आवेदन किया गया था। इस आवेदन पर किसी भी तरह का निर्णय नहीं होने पर 20 अगस्त 2024 को फिर से स्मरण पत्र भी भेजा गया। स्मरण पत्र के बावजूद कोई निर्णय नहीं होने से मजबूरन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि विदर्भ के राजनीतिक और सामाजिक, आर्थिक मुद्दों को लेकर पार्टी का गठन किया गया है। पार्टी की समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार जय विदर्भ पार्टी अध्यक्ष ने याचिका दायर करने का निर्णय लिया। चुनावों में चिह्न वितरण कर पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग पर है। चुनाव प्रबंधन के लिए राज्य चुनाव आयोग को वैधानिक जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
मांगा था मोबाइल फोन का चिह्न
याचिकाकर्ता ने कहा कि इलेक्शन सिम्बल्स (रिजर्वेशन एंड एलाटमेंट) ऑर्डर 1968 के नियम 10बी के अनुसार पार्टी के प्रत्याशियों को एक जैसा चुनाव चिह्न ‘मोबाइल फोन’ की मांग चुनाव आयोग से की थी। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि चुनाव आयोग ने न तो इस संदर्भ में निर्णय लिया गया और न ही निर्णय नहीं लिए जाने के कारणों का खुलासा किया गया है।
यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक को लेकर महायुति में दो फाड़, शिवसेना ने उतारा उम्मीदवार, बीजेपी का सुरेश पाटिल को समर्थन
दो सप्ताह के भीतर होगा निर्णय
सुनवाई के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पैरवी कर रहीं अधिवक्ता नीरजा चौबे ने कहा कि याचिकाकर्ता के दावे पर 2 सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आश्वासन दिए जाने का हवाला देते हुए कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
Election commission decide on election symbol high court order on petition of jai vidarbha party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














