-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Duleep Trophy Akshay Wadkar Selected For Semi Final Reach Bangalore Today
Duleep Trophy: विदर्भ के कप्तान को बुलावा, सेमीफाइनल के लिए हुआ सिलेक्शन, आज पहुंचेंगे बेंगलुरु
- Written By: प्रिया जैस
Akshay Wadkar in Duleep Trophy: विदर्भ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है कि रणजी कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर का सिलेक्शन दलीप ट्रॉफी के लिए हो गया है।

अक्षय वाडकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy Semi-Final: विदर्भ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है कि रणजी कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर का चयन दलीप ट्रॉफी के लिए हो गया है। वे बुधवार को सुबह सेंट्रल जोन की टीम के साथ जुड़ जाएंगे और दोपहर 12 बजे से प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सेमीफाइनल के मुकाबले में अंतिम 11 में उन्हें स्थान भी मिल सकेगा।
विदर्भ को पिछले सत्र में रणजी चैम्पियन बनाने वाले कप्तान अक्षय वाडकर का दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए चयन न होना विदर्भ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक था। दलीप ट्रॉफी में इस बार सेंट्रल जोन टीम की कमान विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को सौंपी गई थी। उनके साथ आर्यन जुयल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में स्थान मिला था लेकिन मुकाबले से पूर्व जुरैल के चोटिल होने और मुकाबले के दौरान जुयल को डेंगू होने के चलते दोनों ही विकेटकीपर को टीम से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर से बेहतर ऑप्शन कोई नहीं था।
‘नवभारत’ का एनालिसिस 100% सही
दलीप ट्रॉफी टीम चयन से पूर्व ‘नवभारत’ ने 30 जुलाई को विदर्भ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर एनालिसिस रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें विदर्भ के 5 खिलाड़ियों सहित कोच उस्मान गनी को टीम में शामिल करने का अनुमान जताया था। टीम घोषणा के समय इनमें से 4 खिलाड़ी यश राठौड़, हर्ष दुबे, दानिश मालेवार, आदित्य ठाकरे और उस्मान गनी को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। यश ठाकुर को स्टैंड बाय के रूप में जगह मिली। तब कप्तान अक्षय वाडकर की जगह ध्रुव जुरैल को मौका दिया गया लेकिन उनके टीम से हटने के बाद अक्षय ही दलीप ट्रॉफी के लिए सबसे बेहतर च्वाइस बनकर सामने आए।
सम्बंधित ख़बरें
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
रणजी हीरो अक्षय, विदर्भ का भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज
विदर्भ के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अक्षय वाडकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। 2017-18 में रणजी ट्रॉफी फाइनल में दिल्ली के खिलाफ वाडकर ने 133 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह उनकी प्रथम श्रेणी करिअर की पहली शतकीय पारी थी जिसने विदर्भ को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने की नींव रखी। लगभग 49 की औसत और निरंतरता के साथ वाडकर आज विदर्भ टीम की रीढ़ माने जाते हैं। उनके बल्ले की स्थिरता और विकेटकीपिंग की फुर्ती ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में एक विश्वसनीय खिलाड़ी बना दिया है।
करिअर की झलक
- मैच – 61
- रन – 3,865 रन
- औसत – 48.92 औसत
- शतक/अर्धशतक – 11/19
- सर्वश्रेष्ठ स्कोर (नाबाद) – 146*
- कैच – 137
- स्टम्पिंग – 23
यह भी पढ़ें – दलीप ट्रॉफी में झारखंड के स्पिनर मनीषी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने
QF में विदर्भ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सेंट्रल जोन टीम ने 28 से 31 अगस्त तक खेले गए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में विदर्भ के चयनित चारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दानिश मालेवार ने सर्वाधिक 218 (203 और 15) रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता, जबकि साथी बल्लेबाज यश राठौड़ ने 87* और 78 रन की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा। स्पिन गेंदबाज हर्ष दुबे ने सबसे किफायती बॉलिंग कर 4 सफलताएं हासिल कीं। वहीं मीडियम पेसर आदित्य ठाकरे ने भी 5 विकेट हासिल कर विदर्भ का लोहा मनवाया।
Duleep trophy akshay wadkar selected for semi final reach bangalore today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














