सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

Arjun Tendulkar Marriage Date: सचिन तेंदुलकर के बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ शादी की बंधन में बधेंगे। इस दौरान सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी लोग ही शामिल होंगे।
Arjun Tendulkar To Marry Saaniya Chandok In March
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Arjun Tendulkar To Marry Saaniya Chandok In March: विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के बेटे क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने हाल में ही सानिया चंडोक के साथ सगाई की थी। अब ऐसी खबरें आ रही है कि अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को सानिया चंडोक से होने जा री है। सूत्रों ने आईएएनएस को इसकी जानकारी दी है।

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के हवाले से ऐसा बताया गया है कि अर्जुन तेंदुलकर की शादी का डेट तय हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। 5 मार्च को दोनों शादी रचाएंगे, जो मुंबई में होगी। इस शादी में सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी लोग ही शामिल होंगे। सानिया चंडोक जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती है। वहीं सानिया चंडोक खुद एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं। दोनों ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी। इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दिखेंगे खेलते

अर्जुन एक तेज गेंदबाज और एक काबिल लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिन्हें कुछ हफ्तों पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था। अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में 207 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 120 रन की पारी खेली थी।

साल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, उस साल अर्जुन को चोट के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया था।

आईपीएल 2023 में अर्जुन ने किया था डेब्यू

इसके बाद आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर पर दांव खेला। उन्हें नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा गया। अर्जुन ने आईपीएल 2023 में डेब्यू किया और इस सीजन 4 मुकाबले खेले थे। इसके बाद अगले साल मुंबई इंडियंस ने उन्हें सिर्फ एक मैच में उतारा। अर्जुन अब तक 5 आईपीएल मुकाबलों में 3 विकेट लेने के अलावा, 13 रन बना चुके हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने 22 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 48 विकेट लेने के अलावा, 620 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 25 विकेट के साथ 155 रन अपने खाते में जोड़े हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com