-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Chhagan Bhujbal Sharad Pawar Reservation Give Obcs Reservation Like Marathas
शरद पवार पर भारी पड़े छगन भुजबल, आरक्षण पर दागे तोप के गोले, बोले- ओबीसी को दो मराठा जैसा आरक्षण
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर तनाव की स्थिति निर्माण हो गई है। इन मुद्दों पर शरद पवार का अलग ही रवैया देखने को मिल रहा है। इस पर छगन भुजबल ने धावा बोल दिया है।

शरद पवार और छगन भुजबल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Politics: ओबीसी नेता व कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने मराठा आरक्षण का जीआर रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि मराठा को जैसा आरक्षण मिल रहा है वैसा ही ओबीसी को दिया जाए। वे नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने ओबीसी आरक्षण की रक्षा करने की मांग के साथ राज्य सरकार व राकां नेता शरद पवार पर भी तोप के गोले दागे।
उन्होंने कहा कि मराठा को पहले से आरक्षण मिल रहा है और जो दूसरा जीआर निकाला गया उसे चर्चा के लिए मंत्रिमंडल में लाया नहीं गया। उसे तत्काल रद्द करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण को लेकर शरद पवार कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की सरकार में गठित मराठा समिति में अजित पवार, जयंत पाटिल, एकनाथ शिंदे, सुभाष देसाई, अशोक चव्हाण, बालासाहब थोरात शामिल थे और सरकार के संरक्षक शरद पवार थे।
शरद पवार ने की सिफारिश
उस समय उन्होंने यह नहीं कहा कि मराठा नेताओं को ही क्यों समिति में रखा गया। उन्होंने कहा, शरद पवार ने राज्य में मंडल आयोग की सिफारिश लागू कराई। शिवसेना छोड़ मैं उनके साथ गया, हमेशा साथ रहा लेकिन ओबीसी को लेकर पवार की भूमिका अब पहले से अलग दिख रही है। आरक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए मैंने उनसे निवेदन किया लेकिन वे नहीं आए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
KEM अस्पताल नाम विवाद: मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किंग एडवर्ड की तुलना कसाब से की, परिषद में तीखी नोकझोंक
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर: नासेर सिद्दीकी बने AIMIM के नए शहराध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन मजबूती पर जोर
राजनीतिक आरक्षण का प्रयास
भुजबल ने कहा कि ओबीसी अपना हक बचाने के लिए लड़ रहा है और इधर मराठा को ओबीसी में शामिल कर राजनीतिक आरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। न्यायालय ने पहले ही मराठा आरक्षण नकार दिया था फिर भी आरक्षण की व्यवस्था की गई। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए लागू 10 प्रतिशत आरक्षण में से 8 प्रतिशत आरक्षण मराठाओं को मिल रहा है।
मराठा विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा है, हॉस्टल नहीं होने पर 60,000 रुपये वार्षिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि मराठा युवाओं को रोजगार के लिए मात्र 3 साल में 25,000 करोड़ रुपये दिए गए और ओबीसी को 25 वर्ष में सिर्फ 2,500 करोड़। ओबीसी विकास महामंडल को केवल 5 करोड़ बजट में मंजूर किया गया और मराठा से संबंधित अण्णासाहब पाटिल महामंडल के लिए 750 करोड़ मंजूर किए गए।
यह भी पढ़ें – ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान की शुरुआत, हिंगना-बूटीबोरी में कांग्रेस ने विश्वासघातियों को दी नसीहत
विधानसभा में मांग की जा चुकी है कि ओबीसी को भी मराठा की तरह आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ओबीसी प्रमाणपत्र बांटे जा रहे हैं। मराठा कुणबी के नाम पर प्रमाणपत्र बंटे हैं। उन्होंने बोगस ओबीसी की जांच के लिए भी समिति गठित करने की मांग की।
Chhagan bhujbal sharad pawar reservation give obcs reservation like marathas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: POK में अशांति का सूझबूझ से लाभ उठाए भारत, क्या सैन्य कार्रवाई की जाए?
Jun 25, 2026 | 09:50 AMदुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
Jun 25, 2026 | 09:42 AMमुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Jun 25, 2026 | 09:41 AMखंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी: आजाद पठान ने अपनाया सनातन धर्म, अजय कश्यप रखा नया नाम
Jun 25, 2026 | 09:39 AMवर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानो में बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान
Jun 25, 2026 | 09:37 AMNavabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
Jun 25, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














