Ajit Pawar मामले पर मुरलीधर मोहोल का बयान, जांच रिपोर्ट का इंतजार करें, सच्चाई सामने आएगी

Maharashtra Politics: केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने अजीत पवार के निधन पर राजनीति न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां सक्रिय हैं, ब्लैक बॉक्स मिल चुका है।
murlidhar-mohol-statement-ajit-pawar-death-investigation-update
केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Murlidhar Mohol Statement On Ajit Pawar Death: केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि अजीत पवार के निधन को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि अजीत पवार अब हमारे बीच नहीं हैं और यह राज्य व पुणे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।

ऐसे दुखद समय में इस घटना का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी, क्योंकि इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर बनाए हुए हैं और केंद्रीय जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। मोहोल ने कहा कि जांच से जुड़े अहम साक्ष्य मिल चुके हैं।

ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है और उसके डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए। विधायक रोहित पवार और अन्य नेताओं की बोलने की स्वतंत्रता पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन संवेदनशील मुद्दों पर संयम बरतना जरूरी है।

जांच रिपोर्ट के बाद सब कुछ सामने आ ही जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अजीत पवार जैसे कद्दावर नेता के जाने से पूरा राज्य शोक में है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने अपील की कि जांच पूरी होने दी जाए।

एक्सप्रेस वे पर जरूरी उपाय किए जाएंगे

मोहोल ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हाल ही में लगे भीषण ट्रैफिक जाम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उस समय नागरिक चारों ओर से फंस गए थे और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वे लगातार पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के संपर्क में थे और पूरी व्यवस्था मौके पर काम कर रही थी, भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com