वायरल स्टंट बना जानलेवा खेल, युवक के मुंह में पेट्रोल ने पकड़ ली आग; चेहरा बना आग का गुबार

Dangerous Fire Trick : वायरल होने के चक्कर में युवक ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग पर स्टंट करने की कोशिश की, जो कुछ ही सेकंड में खतरनाक हादसे में बदल गया।
A young man’s attempt at a viral fire stunt with petrol nearly turned fatal when flames engulfed his face.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Viral Stunt Video : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल होने की चाहत में एक युवक ने ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जो उसकी जान पर बन आया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक छत पर खड़े हैं और उनमें से एक लड़का स्टंट दिखाने के लिए मुंह में पेट्रोल भर लेता है। सामने जल रही लकड़ी की आग पर वह पेट्रोल से कुल्ला करने की कोशिश करता है, ताकि आग का बड़ा शोला बन सके।

मुंह में भरा पेट्रोल ने आग पकड़ी

यह स्टंट कुछ ही सेकंड में भयावह हादसे में बदल जाता है। जैसे ही पेट्रोल आग के संपर्क में आता है, तेज लपटें उठती हैं और युवक के मुंह में भरा पेट्रोल तुरंत आग पकड़ लेता है। आग की लपटें सीधे उसके चेहरे तक पहुंच जाती हैं और उसका चेहरा आग के गोले की तरह नजर आने लगता है।

वीडियो में साफ दिखता है कि उसके बालों में भी आग लग जाती है और वह दर्द से तड़प उठता है। मौके पर मौजूद उसके दोस्त पहले तो घबरा जाते हैं, लेकिन फिर तुरंत पानी की बोतलें लाकर उसके चेहरे पर डालते हैं। समय रहते आग बुझा दी जाती है, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था।

स्टंट बेहद खतरनाक और बेवकूफी भरा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shoaibvirk2.0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस स्टंट को बेहद खतरनाक और बेवकूफी भरा बताया है।

कई लोगों का कहना है कि वायरल होने की चाहत में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यूजर्स ने अपील की है कि ऐसे खतरनाक प्रयोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी गलती जिंदगी भर का नुकसान बन सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com