-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Aditya Construction Case Nit Withdraws Blacklisting Company Hc Special Exemption
Aditya Construction Case: कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश NIT ने लिया वापस, HC ने दिए खास छूट
- Written By: प्रिया जैस
NIT की ओर से 18 जुलाई को आदेश जारी कर आदित्य कंस्ट्रक्शन कम्पनी को किसी भी टेंडर में हिस्सा लेने से 3 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। सुनवाई का मौका दिए बिना ही ब्लैकलिस्ट किए जाने को चुनौती दी।

हाई कोर्ट
Nagpur News: नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) की ओर से 18 जुलाई, 2025 को आदेश जारी कर आदित्य कंस्ट्रक्शन कम्पनी को किसी भी टेंडर में हिस्सा लेने से 3 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। सुनवाई का मौका दिए बिना ही कम्पनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने को चुनौती देते हुए कम्पनी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। इस पर सुनवाई के दौरान प्रन्यास की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश वापस लिए जाने की जानकारी दी।
इसके बाद न्यायाधीश अनिल पानसरे और न्यायाधीश सिद्धेश्वर ठोंबरे ने प्रन्यास के इस बयान को स्वीकार करते हुए एनआईटी को इस मामले में नए सिरे से नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की स्वतंत्रता प्रदान की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रोहन छाबरा, अधिवक्ता एस।एन। तापडिया और प्रन्यास की ओर से अधिवक्ता जी.ए. कुंटे ने पैरवी की।
ओबीसी भवन टेंडर विवाद
प्रन्यास की ओर से 24.38 करोड़ रुपये की लागत से ओबीसी भवन के निर्माण के लिए 5 दिसंबर, 2024 को टेंडर जारी किया गया था। इस मामले में एनआईटी द्वारा मेसर्स आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी को 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने और उसकी बयाना राशि (EMD) जब्त करने के आदेश दिया था। याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता छाबरा ने कहा कि एनआईटी की कार्रवाई न केवल मनमानी, अवैध है बल्कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन भी है।
सम्बंधित ख़बरें
इससे समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं होता- सिख समाज को हेलमेट से मिली कानूनी छूट पर नागपुर हाई कोर्ट की मुहर
खाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
अधिवक्ता छाबरा ने कहा कि इसमें याचिकाकर्ता मेसर्स आदित्य कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत 6 कम्पनियों ने हिस्सा लिया था। 13 मार्च, 2025 को वित्तीय बोलियां खोली गईं जिसमें आदित्य कंस्ट्रक्शन को सबसे कम बोली लगाने वाला (L-1) घोषित किया गया। टेंडर की शर्तों के अनुसार कंपनी ने 20 मार्च, 2025 को अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी के तौर पर बैंक गारंटी जमा कर दी।
बैंक गारंटी के क्लेम पीरियड में बताई खामी
विवाद तब शुरू हुआ जब एनआईटी ने 27 मार्च, 2025 को बैंक गारंटी के क्लेम पीरियड में खामी बताते हुए उसे सुधारने के लिए कहा। कंपनी ने उसी दिन तत्काल संशोधित गारंटी जमा कर दी। इसके बाद एनआईटी ने कंपनी से काम को कम दरों पर पूरा करने की एक विस्तृत योजना मांगी जबकि याचिका के अनुसार टेंडर दस्तावेजों में ऐसी कोई शर्त नहीं थी। इस बीच 18 अप्रैल, 2025 को टेंडर की 120 दिन की बोली वैधता अवधि समाप्त हो गई।
यह भी पढ़ें – महायुति के नेताओं की चांदी, NCP का सुलझेगा पेंच, सुनील तटकरे बोले- महामंडलों में होंगी नियुक्तियां
कंपनी ने एनआईटी को सूचित किया कि उसकी पेशकश अब मान्य नहीं है और अपनी बयाना राशि व बैंक गारंटी वापस मांगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इसके जवाब में एनआईटी ने देरी के लिए कंपनी को ही दोषी ठहराने की कोशिश की और पीडब्ल्यूडी के एक पुराने जीआर का हवाला दिया जो मूल टेंडर का हिस्सा नहीं था। अंततः 18 जुलाई, 2025 को एनआईटी ने कंपनी को 3 साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने और बयाना राशि जब्त करने का आदेश जारी कर दिया।
याचिका में कंपनी के मुख्य तर्क
अधिवक्ता छाबरा ने कहा कि ब्लैकलिस्टिंग जैसा कठोर कदम बिना किसी कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए उठाया गया जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है। जब बोली की वैधता ही समाप्त हो चुकी थी तो एनआईटी को यह दंडात्मक कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं था। टेंडर की धारा 7.2 के तहत ब्लैकलिस्टिंग केवल तभी की जा सकती है जब बैंक गारंटी नकली या जाली पायी जाए जो इस मामले में बिल्कुल नहीं है।
Aditya construction case nit withdraws blacklisting company hc special exemption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMछात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














