-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Mahayuti Ncp Issue Resolved Sunil Tatkare Appointments In Mahamandals Before Elections
महायुति के नेताओं की चांदी, NCP का सुलझेगा पेंच, सुनील तटकरे बोले- महामंडलों में होंगी नियुक्तियां
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने एक बयान दिया है। जिसके बाद महायुति के नेताओं की चांदी होने वाली है। उन्होंने महामंडलों को लेकर फंसे पेंच पर अपडेट दिया है।

सुनील तटकरे प्रेस वार्ता (सौजन्य-नवभारत)
NCP Sunil Tatkare: स्थानीय निकाय चुनावों के पूर्व महायुति सरकार में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं की चांदी हो सकती है। विविध महामंडलों में पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्तियों का जो पेंच अब तक फंसा हुआ है वह जल्द ही सुलझने वाला है। यह जानकारी प्रेस-परिषद में NCP अजित पवार गुट के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने दी।
उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को इस संदर्भ में महायुति समन्वय समिति की बैठक होने वाली है जिसमें तीनों प्रमुख नेताओं के समक्ष महामंडल की रूपरेखा की जानकारी रखी जाएगी। उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। वे 19 सितंबर को नागपुर में होने वाले पार्टी के चिंतन शिविर में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर पार्टी के विस्तार व चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण साबित होगा।
रिपोर्ट के बाद फैसला
उन्होंने बताया कि विधायकों की संख्या के अनुपात में तीनों पार्टियों को महामंडल में भागीदारी देना निश्चित किया गया है। महामंडलों को वर्गों में विभाजित किया है। नियुक्ति की सूची भी तैयार कर ली गई है। समिति में तीनों पार्टी से 2-2 मंत्री शामिल हैं। समिति अपनी रिपोर्ट देवेन्द्र फडणवीस, अजित पवार व एकनाथ शिंदे के सुपुर्द करेगी और फिर वे निर्णय लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
क्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
राहुल गांधी को बदनाम कर रहे उनके सलाहकार
वोट चारी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बार-बार आरोप लगाए जाने के संदर्भ में तटकरे ने कहा कि गांधी को बूथ लेवल की जानकारी नहीं है। सूची तैयार करने, जांच करने में बीएलओ और मतदान केन्द्र में वोटिंग के समय भी सभी पार्टी के प्रतिनिधि होते हैं। वे वोटर्स की पहचान करते हैं। फिर भी वे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के सलाहकार ही उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे हैं, शायद उन्हें गांधी की बदनामी करनी होगी।
यह भी पढ़ें – भाजपा का नहीं होगा एकछत्र शासन! तीनों दलों का टारगेट अलग, अजित बोले- विदर्भ किसी एक का गढ़ नहीं
विदर्भ में भारी सफलता
पार्टी की विदर्भ में स्थिति के संदर्भ में तटकरे ने कहा कि नागपुर और विदर्भ भाजपा व फडणवीस का गढ़ है। एनसीपी का गढ़ पश्चिम महाराष्ट्र रहा है लेकिन विस चुनाव में हमने यहां से 7 सीटों पर चुनाव लड़ा और 6 पर सफलता मिली। मराठा आरक्षण पर कहा कि उन्हें स्वतंत्र आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन इससे किसी अन्य समाज का नुकसान नहीं होना चाहिए।
शिवसेना सांसद संजय राउत के संदर्भ में कहा कि उनकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं लगती। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एनसीपी ने भले विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया लेकिन उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी को शरद पवार ने बधाई दी, यह हमारी संस्कृति है। पवार का अमृत महोत्सव 10 वर्ष पूर्व दिल्ली में मनाया गया था तब सभी पार्टी नेता बधाई देने आए थे।
Mahayuti ncp issue resolved sunil tatkare appointments in mahamandals before elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














