- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Cloudburst In Himachals Kinnaur Caused Massive Devastation Sweeping Away Vehicles And Homes
हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से मची भारी तबाही, बह गई गाड़ियां और घर, जंगल में भागने लगे लोग
Himachal के किन्नौर में बादल फटने से भयानक तबाही मच गई है। बादल फटने के कारण कई नालों में बाढ़ आ गई जिसमें कई गाड़ियां बह गईं और घर और बगीचे तबाह हो गए। लोग जंगल की ओर भागने पर मजबूर हो रहे हैं।
- Written By: प्रतीक पांडेय

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने से भीषण तबाही, फोटो- सोशल मीडिया
Cloudburst in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बादल फटने की वजह से देर रात भारी तबाही मच गई। किन्नौर के निचार उपमंडल के थाच गांव में बुधवार रात करीब 12:10 बजे अचानक तीन नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे गांव के खेत, बगीचे और घर बुरी तरह प्रभावित हुए। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकले और जंगलों में जाकर जान बचाई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ इतनी तेज थी कि कई लोग घर छोड़कर भाग गए और पूरी रात बाहर रहे। इस आपदा में दो वाहन बह गए हैं, जबकि कई घरों को नुकसान पहुंचा है। मस्तान गांव में एक पशुशाला और कुछ मकान आंशिक रूप से ढह गए हैं। वहीं, कुछ मकान अब भी गिरने की कगार पर हैं।
शिमला में भूस्खलन, सर्कुलर रोड बंद
राज्य की राजधानी शिमला भी भारी बारिश और भूस्खलन की चपेट में है। एडवर्ड स्कूल के पास हुए भूस्खलन के चलते सर्कुलर रोड को बंद करना पड़ा है, जिससे शहर में यातायात बाधित हो गया है। वहीं, कुमासरन के करेवाथी क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है, जिससे राज्य में बारिश के व्यापक प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार-हिमाचल, बंगाल को मिले नए राज्यपाल, दिल्ली में भी नए LG, विनय कुमार सक्सेना पहुंचे लद्दाख
हिमाचल में शहीद हुए सूबेदार नेतराम कटरे, 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार, गोंदिया में उमड़ा जनसैलाब
31 मई से पहले हर हाल में चुनाव करवाने होंगे, हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
हिमाचल के चंबा में 200 साल पुराना ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर जलकर राख, प्राचीन विरासत नष्ट
मानसून में अब तक 424 लोगों की मौत
हिमाचल में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 424 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य भर में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें, पुल और जरूरी सेवाएं जैसे बिजली और पानी भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अभी भी करीब 650 सड़कें बंद हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।
17 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि छह लोग लापता हैं। वहीं, 16 सितंबर को मंडी जिले के धर्मपुर में बादल फटने की एक और घटना में कई बसें और वाहन बह गए थे। सोन नाला के उफान पर आने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया था।
यह भी पढ़ें: 24 सितंबर को पटना में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, शक्ति प्रदर्शन या मास्टरस्ट्रोक? सियासी हलचल तेज
राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य को 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। सरकार ने केंद्र से तत्काल राहत और वित्तीय सहायता की मांग की है ताकि प्रभावित इलाकों में पुनर्वास कार्य तेज़ी से किया जा सके।
Cloudburst in himachals kinnaur caused massive devastation sweeping away vehicles and homes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे भारत ट्रेन में ट्रे पर पैर रखकर बैठा यात्री, फोटो वायरल होने पर भड़के लोग
Mar 17, 2026 | 12:35 PMRamayana Update: ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा की रामायण में एंट्री, फैसल मलिक निभाएंगे कुंभकर्ण का दमदार किरदार
Mar 17, 2026 | 12:26 PM‘ईरान में काम अधूरा मत छोड़ना’… 5 खाड़ी देशों ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका पर ईरान को लेकर बनाया भारी दबाव
Mar 17, 2026 | 12:25 PMठाणे मनपा IT कॉन्ट्रैक्ट खत्म, काम जारी रखने के लिए पुराने ठेकेदार को 3 महीने का एक्सटेंशन
Mar 17, 2026 | 12:24 PMरोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी; सिर्फ 15 दिन में शरीर होगा डिटॉक्स, दिखेंगे ये 5 बदलाव
Mar 17, 2026 | 12:21 PMबंदूक से लेंगे 400 मौतों का बदला…पाकिस्तान की नापाक हरकत पर भड़के तालिबानी नेता, ‘जंग’ का ऐलान
Mar 17, 2026 | 12:20 PMभीड़भाड़ वाली मेट्रो में फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करता दिखा युवक, वीडियो वायरल
Mar 17, 2026 | 12:19 PMवीडियो गैलरी

स्मार्ट मीटर का झटका! दो कमरों के घर का आया 40,000 का बिजली बिल, बेबस बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू- VIDEO
Mar 16, 2026 | 10:05 PM
यूपी में ब्राह्मणों की सुरक्षा पर अविमुक्तेश्वरानंद का बेबाक बयान, योगी सरकार और जातिवाद पर कही ये बड़ी बात
Mar 16, 2026 | 09:41 PM
मुरैना में गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई ‘माता’! बीच सड़क पर किया ऐसा ड्रामा कि सहम गए लोग- VIDEO
Mar 16, 2026 | 09:20 PM
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका! ‘छोटे सरकार’ ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान; अब कौन संभालेगा मोकामा का कमान
Mar 16, 2026 | 09:12 PM
देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM














