-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Accident At Mankapur Flyover School Bus Van Collides 2 Including Driver Student Die
मानकापुर फ्लाईओवर में भिड़ी स्कूलों की बस-वैन, उड़ गए परखच्चे, ड्राइवर-छात्रा समेत 2 की दर्दनाक मौत
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर के मानकापुर फ्लाईओवर में 2 स्कूल बस और वैन में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर-छात्रा समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मानकापुर हादसा (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Accident News: नागपुर शहर के मानकापुर फ्लाईओवर पर शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भवंस स्कूल जा रही वैन (एमएच31/ईएम-0036) और नारायणा विद्यालयम की स्कूल बस (एमएच31/एफसी-1913) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में 15 वर्षीय छात्रा सान्वी खोब्रागडे और वैन के ड्राइवर रितिक घनश्याम कनौजिया (24) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों स्कूली वाहनों की टक्कर से छात्रों के घायल होने की खबर ने शहर में हड़कंप मचा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
वैन के परखच्चे उड़ गए
स्कूल वैन छात्रों को लेकर मानकापुर फ्लाईओवर पर चढ़ ही रही थी कि तभी सामने से छात्रों को स्कूल पहुंचाकर खाली लौट रही बस ने वैन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। वैन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच टूटकर सामने की सीट पर बिखर गए। हादसे में वैन चालक रितिक समेत सहित 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मानकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 5 बच्चों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं 3 का इलाज कुणाल अस्पताल में जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
व्यस्त हाईवे, फिर भी सुधार कार्य की कछुआ गति
वर्तमान में मानकापुर फ्लाईओवर के एक हिस्से पर दुरुस्ती का काम शुरू है। करीब 3 महीने से जारी इस निर्माण के लिए कोराडी से मानकापुर की ओर आने वाला हिस्सा बंद रखा गया है और सारा ट्रैफिक मानकापुर से कोराडी की ओर जाने वाली साइड से शुरू है। इसी साइड की ओर यह दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। नेशनल हाईवे होने के कारण यहां से भारी वाहनों ट्रकों, बसों आदि की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। छोटे-मोटे एक्सीडेंट हर दिन की बात हो चुकी है। इसी के नीचे व्यस्त चौराहा मानकापुर चौक है। इसके बावजूद ब्रिज पर सुधार कार्य कछुआ गति से जारी है।
बड़ा सवाल: जिम्मेदार कौन?
यह दर्दनाक घटना एक बार फिर यह बहस छेड़ती है कि जब बच्चों की जान रोजाना के सफर में खतरे में पड़ती है तो जिम्मेदारी किसकी है?
स्कूलों के पास समुचित परिवहन व्यवस्था नहीं
नागपुर ही नहीं, पूरे देश में कई स्कूल आज भी अपनी बसें संचालित नहीं करते। वे बच्चों को ले जाने-लाने के लिए निजी वैन-बसों पर ही निर्भर रहते हैं। इनमें न तो अनिवार्य सुरक्षा उपकरण होते हैं जैसे स्पीड गवर्नर, जीपीएस ट्रैकिंग और न ही प्रशिक्षित चालक होते हैं जिनकी देखरेख स्कूल करता हो, जबकि स्कूल भारी-भरकम फीस वसूलते हैं तो सवाल उठता है – आखिर क्यों कई संस्थान छात्र परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश नहीं करते?
माता-पिता का स्कूल बस से दूरी बनाना
दूसरी ओर, कई अभिभावक खर्च बचाने या सुविधा के लिए निजी वैन या शेयरिंग गाड़ियों को चुनते हैं लेकिन यह वाहन अक्सर लापरवाही से चलाए जाते हैं, ओवरलोड रहते हैं और इन पर निगरानी भी नहीं होती। अभिभावकों को भी सोचना होगा कि क्या थोड़े पैसे या समय की बचत बच्चों की जान से ज्यादा कीमती है?
नियम और जवाबदेही की जरूरत
स्कूल बसों के लिए सख्त सुरक्षा नियम लागू हैं जैसे सीसीटीवी, जीपीएस सिस्टम और निर्धारित स्पीड कंट्रोल। इनसे स्कूल और अभिभावक दोनों रियल-टाइम ट्रैकिंग कर सकते हैं लेकिन निजी वैन-बसें शायद ही कभी इन मानकों का पालन करती हैं। सवाल यह है कि जब स्कूल ऐसी असुरक्षित व्यवस्था को अनुमति देते हैं तो क्या उन्हें जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए? और क्या अभिभावकों की भी बराबर जिम्मेदारी नहीं बनती जब वे सुरक्षित विकल्प को छोड़कर खतरा मोल लेते हैं?
यह भी पढ़ें – महिला ने समझा डिलीवरी वाला, अगले ही सेकंड जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा- देखें VIDEO
वेकअप कॉल है ये एक्सीडेंट
यह हादसा केवल एक त्रासदी नहीं बल्कि एक चेतावनी भी है। यदि स्कूल लाभ को बच्चों की सुरक्षा से ऊपर रखेंगे और अभिभावक भी असुरक्षित निजी साधनों पर भरोसा करते रहेंगे तो ऐसे हादसे बार-बार होंगे। दूसरी तरफ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को मिशन बना चुके शहर पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल और डीसीपी लोहित मतानी द्वारा बसों और बाहरी वाहनों की शहर में एंट्री के अलावा स्कूल बसों के नियमों, निर्धारित लेन, गति और बस स्टॉपेज संबंधी विषयों पर सख्ती बरतने की जरूरत है।
बच्चों की जान किसी भी कीमत पर समझौते के लायक नहीं है, इसलिए प्रशासन को परिवहन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होगा, स्कूलों को कक्षा की चारदीवारी से बाहर भी बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी और अभिभावकों को भी जिम्मेदारी से निर्णय लेना होगा।
Accident at mankapur flyover school bus van collides 2 including driver student die
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














