-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Police Commissioner Ravindra Single Mpda Action Record
नागपुर कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंगल ने लगाई सेंचुरी, डेढ़ साल में अपराधियों पर टूटा MPDA का कहर
- Written By: आकाश मसने
Nagpur Police: नागपुर पुलिस कमिश्नर सीपी रवींद्र सिंगल ने डेढ़ साल में 100 अपराधियों पर MPDA लगाकर रिकॉर्ड बनाया, अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता।

नागपुर कमिश्नर रविंद्र कुमार सिंगल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Police Commissioner Ravindra Kumar Singal Record: अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को एमपीडीए लगाने का अधिकार है। पुलिस आयुक्त अपराधियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड और आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए नकेल कसने के लिए एमपीडीए लगा सकते हैं। नागपुर के पुलिस कमिश्नर सीपी रविंद्र कुमार सिंगल ने एमपीडीए में अपनी सेंचुरी पूरी करते हुए 100 अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे डालने का रिकॉर्ड बना लिया है। डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में इतनी बड़ी संख्या अपराधियों पर एमपीडीए की कार्रवाई पहली बार हुई है।
पूर्व सीपी अमितेश कुमार ने अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए एमपीडीए की कार्रवाई तेज की थी। 150 अपराधियों को उन्होंने सलाखों के पीछे पहुंचाया लेकिन उनका कार्यकाल 3 वर्ष का था लेकिन सिंघल ने डेढ़ वर्ष में ही 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।
अपराधियों पर नकेल कसना जरूरी
सीपी सिंगल ने बताया कि नागपुर की कमान हाथ में लेने के बाद अपराध की समीक्षा करने पर शहर में खून-खराबे के मामले ज्यादा थे, इसीलिए उनका पहला टारगेट था अपराध पर प्रतिबंध लगाना। नागपुर में हर वर्ष बड़ी संख्या में हत्याएं होती हैं, इसीलिए अपराधियों पर नकेल कसना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों के हिसाब से पुलिस को लोकाभिमुख होकर काम करना होगा। पिछले 7 महीनों में 43 अपराधियों के खिलाफ एमपीडीए की कार्रवाई हुई है। नशीले पदार्थ बेचने वाले 2 अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने पिट एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई एमपीडीए की तरह ही होती है लेकिन क्रिमिनल रिकॉर्ड के हिसाब से सैकड़ों दस्तावेज तैयार करने होते हैं। यह काम एमपीडीए सेल ने बखूबी किया है। बीते वर्ष फरवरी में उन्होंने पदभार संभाला था। दिसंबर तक 57 अपराधी जेल जा चुके थे।
परिमंडल 4 और 5 में अपराध ज्यादा
अन्य परिमंडलों की तुलना में जोन 4 और 5 में अपराध ज्यादा हैं, इसीलिए जोन के डीसीपी एमपीडीए के साथ ही तड़ीपारी की कार्रवाई में भी जोर दे रहे हैं। विशेषतौर पर कलमना और नंदनवन पुलिस ने अच्छा काम किया है। परिमंडल 5 और 4 में प्रतिबंधक कार्रवाई भी अधिक की जा रही है। थानेदारों को ज्यादा से ज्यादा अपराधियों पर प्रतिबंधक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
नागपुर में तड़ीपारों की गिरफ्तारी होने के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि तड़ीपार भले ही शहर में पकड़े जा रहे हैं लेकिन कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से यह कार्रवाई पुलिस के लिए भविष्य में मददगार साबित होगी। तड़ीपारी का उल्लंघन करने वाले अपराधियों पर एमपीडीए करना आसान होता है।
यह भी पढ़ें:- सुबह उद्धव शाम को फडणवीस, राज ठाकरे के ‘शिवतीर्थ’ पर सियासी संगम; क्या BMC चुनाव के बदलेंगे समीकरण?
कई थानेदार अपने क्षेत्र के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बढ़िया काम कर रहे हैं। 14 थाने ऐसे भी हैं जहां से पिछले 7 महीनों में एक भी एमपीडीए की कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें भी कार्रवाई पर ध्यान देने को कहा गया है।
पुलिस के प्रति नागरिकों का विश्वास जरूरी
सीपी ने कहा कि हर पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अपना काम पूरी प्रामाणिकता के साथ करना चाहिए। समाज के हर तबके को न्याय दिलाना पुलिस की जिम्मेदारी है। बीट मार्शल को नये ढंग से सक्रिय करने के कारण अपराध पर नियंत्रण कसा जा सकता है।
पूरी पारदर्शिता के साथ हमने कर्मचारियों के तबादले किए। मनचाही जगह पर पोस्टिंग दी जिससे कार्य कुशलता के साथ हो। डीबी स्क्वाड को अधिक प्रभावी ढंग से काम करना होगा। परिसर के सभी अपराधियों की निरंतर खोज-खबर रखना उनकी जिम्मेदारी है।
नागपुर में 7 महीनों में की गई कार्रवाई
| परिमंडल | MPDA मामलों की संख्या |
|---|---|
| परिमंडल 1 | 7 |
| परिमंडल 2 | 4 |
| परिमंडल 3 | 5 |
| परिमंडल 4 | 10 |
| परिमंडल 5 | 17 |
Nagpur police commissioner ravindra single mpda action record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
Jul 22, 2026 | 09:42 AMराहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
Jul 22, 2026 | 09:38 AM2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
Jul 22, 2026 | 09:27 AMराम मंदिर चंदा चोरी पर हाईकोर्ट का प्रहार, ‘भ्रष्टाचारियों को मिले फांसी की सजा’, समाज की चुप्पी पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 09:26 AMधर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Jul 22, 2026 | 09:24 AMबूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
Jul 22, 2026 | 09:22 AMमोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
Jul 22, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













