-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur E Rickshaw Chalakon Traffic Training
न नियम पता…न कानून का डर, ई-रिक्शा चालकों में 90% बढ़ोतरी, बच्चों को ट्रेनिंग, बुजुर्गों को कब?
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur e-rickshaw driver: नागपुर में ई-रिक्शा चालकों की बड़ी संख्या बुजुर्ग और नियमहीन है। बच्चों को ट्रैफिक गार्डन ट्रेनिंग दी जा रही है। सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है।

नागपुर ट्रैफिक (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Traffic Safety: महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने नागपुर शीतकालीन अधिवेशन के दौरान अपने जन्मदिन पर एक आकर्षक घोषणा की थी कि राज्य में जिन आरटीओ कार्यालयों के पास एक एकड़ जमीन उपलब्ध होगी वहां पर ‘ट्रैफिक गार्डन’ विकसित किए जाएंगे।
उद्देश्य बड़ा नेक बताया गया कि स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियम सिखाना, ताकि वे भविष्य में अच्छे वाहन चालक बनें और सड़क दुर्घटनाएं कम हों। सुनने में यह योजना जितनी चमकदार है, जमीनी सच्चाई में उतनी ही अधूरी और सवालों से घिरी हुई भी है।
परिवहन मंत्री से सीधा सवाल…
परिवहन मंत्री सरनाईक से सीधा सवाल है कि जब सड़कों पर आज सबसे बड़ा खतरा बने ई-रिक्शा चालकों को नियम ही नहीं पता, तो बच्चों को ट्रेनिंग देने की प्राथमिकता क्यों? और वह भी तब, जब ई-रिक्शा चालकों का बड़ा हिस्सा बुजुर्गों का है, जो न तो ट्रैफिक नियमों से परिचित हैं और न ही बदलती सड़क व्यवस्था से तालमेल बिठा पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
Nagpur Police: नागपुर पुलिस आयुक्तालय पहुंचीं अपर मुख्य सचिव मनीषा पाटणकर, स्मार्ट पुलिसिंग पर दिया जोर
अयोध्या राम मंदिर मामले पर सियासत गर्म! संजय राउत ने CM देवेंद्र फडणवीस को दिया राम रक्षा आंदोलन का न्योता
जल जीवन मिशन 2.0: महाराष्ट्र 19वें पायदान पर पिछड़ा, अब दिसंबर 2028 तक सभी राज्यों के सामने बड़ी चुनौती
हाईवे पर चलाने की अनुमति ही नहीं
खास बात यह कि नागपुर सहित महाराष्ट्र और पूरे देश के अधिकांश शहरों में ई-रिक्शा ‘फीडर सर्विस’ के नाम पर शुरू हुए थे। इनका मकसद रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप या मेट्रो स्टेशन से नजदीकी बस्तियों तक यात्रियों को पहुंचाना था लेकिन आज ई-रिक्शा हर सड़क, हर चौक और यहां तक कि राष्ट्रीय व राज्य महामार्गों पर भी बेधड़क दौड़ते नजर आते हैं।
नियमों के मुताबिक ई-रिक्शा को हाईवे पर चलने की अनुमति ही नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत में ओवरलोडिंग, डंके की चोट पर सवारियां भरकर रांग साइड से चलना, सिग्नल जम्प करना इनके लिए ये सब कुछ सामान्य हो चुका है।
‘दया भाव’ की बलि आम नागरिक
अगर कहीं ई-रिक्शा वालों से दुर्घटना हो जाए तो ज्यादातर मामलों में दोष दूसरे वाहन चालक के सिर मढ़ दिया जाता है। चाहे ई-रिक्शा चालक गलत दिशा से आ रहा हो या सिग्नल तोड़ रहा हो, सहानुभूति हमेशा उसी के हिस्से में आती है। यह ‘अतिरिक्त दया भाव’ ही आज सड़कों पर अराजकता का बड़ा कारण बन चुका है। परिवहन मंत्री सरनाईक को यह समझना होगा कि सिर्फ चमकदार योजनाओं से ट्रैफिक नहीं सुधरता।
जब तक ई-रिक्शा चालकों के प्रति दिखाई जा रही यह ‘अंधी सहानुभूति’ खत्म नहीं होती, उनके लिए सख्त नियम, प्रशिक्षण और कार्रवाई लागू नहीं होती, तब तक सड़कें सुरक्षित नहीं होंगी। मौजूदा वक्त जैसा हाल रहा तो वाले वर्षों में न जाने कितनी जिंदगियां इसी ‘दया भाव’ और ‘अंधी सहानुभूति’ की बलि चढ़ती रहेंगी, चाहे कितने भी ट्रैफिक गार्डन बना लिए जाएं।
खतरे की घंटी बज चुकी है…
विभिन्न एजेंसियों के सर्वे और रिपोर्ट इस खतरे की ओर लगातार इशारा कर रहे हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की सड़क दुर्घटना रिपोर्टें बताती हैं कि शहरी इलाकों में थ्री-व्हीलर और ई-रिक्शा से जुड़ीं दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार भी छोटे वाणिज्यिक वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं में हर साल इजाफा दर्ज हो रहा है।
यह भी पढ़ें – नागपुर मनपा चुनाव: भाजपा अपने दम पर, महायुति लगभग टूटी! बैठक केवल औपचारिकता
वहीं कुछ स्वतंत्र सड़क सुरक्षा संगठनों और ट्रैफिक रिसर्च संस्थानों के सर्वे बताते हैं कि सड़कों पर ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन के कारण दुर्घटनाओं का अनुपात चिंताजनक रूप से बढ़ा है। इन रिपोर्टों का एक साझा निष्कर्ष यही है कि ई-रिक्शा चालकों को न तो औपचारिक ट्रेनिंग मिलती है, न नियमित लाइसेंस परीक्षण और न ही ट्रैफिक नियमों की अपडेट जानकारी।
अधिकांश चालक वृद्ध हैं, जिनके लिए नई तकनीक, नये नियम और तेज ट्रैफिक के साथ तालमेल बैठाना अपने आप में चुनौती है। शहर में हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं में ई-रिक्शा की भागीदारी 78 प्रतिशत पहुंच चुकी है। ये आंकड़े बता रहे हैं कि खतरे की घंटी बज चुकी है। अब यदि निर्दोष नागरिकों को बचाना है तो केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को इस विषय पर गंभीरता से योजना बनानी होगी।
- नवभारत लाइव पर नागपुर से सतीश दंडारे की रिपोर्ट
Nagpur e rickshaw chalakon traffic training
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: करियर, धन और परिवार में किसे मिलेगा लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 17, 2026 | 12:05 AMWeather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














